SAF 14वीं बटालियन वाहिनी मैस में चोरी:बर्तन, सिलेंडर और खाने का सामान ले गए चोर, पुलिस जांच में जुटी

ग्वालियर के कम्पू थाना क्षेत्र स्थित SAF की 14वीं बटालियन वाहिनी परिसर की मैस में अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने मैस और स्टोर के ताले तोड़कर हजारों रुपए का सामान चुरा लिया। यह घटना 27 नवंबर से 7 दिसंबर के बीच की बताई जा रही है। शुक्रवार को एसएएफ की ओर से शिकायत की गई और देर शाम पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मैस इंचार्ज प्रधान आरक्षक मोहर सिंह कनेरिया ने पुलिस को बताया कि वे 27 नवंबर को जी-कंपनी के साथ भोपाल विधानसभा ड्यूटी पर गए थे। रवाना होने से पहले उन्होंने मैस का सारा सामान बैरक नंबर-6 के पास बने स्टोर में रखकर ताला लगा दिया था। 7 दिसंबर को दोपहर करीब 12 बजे आरक्षक लव कुश ने फोन कर सूचना दी कि मैस के दोनों दरवाजों के ताले टूटे हुए हैं। भगोने, कड़ाही ले गए चोर सूचना मिलने के बाद मोहर सिंह 8 दिसंबर को वापस लौटे और स्टोर का निरीक्षण किया। जांच में सामने आया कि एल्युमिनियम के भगोने, कड़ाही, गैस सिलेंडर, झूला, क्रॉकरी, टिफिन, तराजू और बाट सहित कई सामान गायब हैं। इतना ही नहीं, चोर आटा, चावल, दाल, तेल और अन्य खाद्य सामग्री भी ले गए। सीसीटीवी फुटेज तलाश रही पुलिस मामले में कम्पू थाना प्रभारी अमर सिंह सिकरवार ने बताया कि 14वीं बटालियन वाहिनी परिसर की मैस में चोरों ने चोरी की है। इंचार्ज की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *