रायगढ़ में जंगल में मिली 2 ग्रामीणों की लाश:जानवरों के लिए लगाए तार की चपेट में आने की आशंका, सुबह झाड़ियों में दिखा शव

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के संबलपुरी के करीब राजस्व जंगल में 2 ग्रामीणों की लाश मिली है। 13 दिसंबर की सुबह घटना की जानकारी मिलने के बाद वन अमला और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि मरने वाले ग्रामीणों में एक पुनीरा यादव और भूषण यादव है। दोनों मृतक ग्राम छोटे रेगड़ा के रहने वाले हैं। एक के हाथ में जलने के निशान हैं। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि वन्यप्राणी को मारने के लिए लगाए गए करंट तार की चपेट में आने से दोनों की मौत हुई है। दोनों का शव झाड़ियों के बीच पड़ा था। फिलहाल मामले में आगे की जांच जारी है। खबर में अपडेट जारी है….

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *