कुकदूर| शासकीय नवीन कॉलेज कुई-कुकदूर के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन ग्राम पंचायत लिमहईपुर में हुआ। इसका समापन हो गया है। समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरपंच तीजन बाई मरकाम, विशिष्ट अतिथि संतोष पोरते, नील कुमार, श्याम, अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य डॉ.अखिलेश चंद्र वर्मा, मंच संचालन रामरती निषाद, डॉ.रामभरोस साहू ने किया। कार्यक्रम में स्वयं सेवकों में नुक्कड़ नाटक, नृत्य व संगीत के माध्यम से ग्रामीणों को स्वच्छता का संदेश दिया। अतिथियों ने उक्त कार्यक्रम में स्वयं सेवकों द्वारा किए गए कार्य की प्रशंसा किया।


