भास्कर न्यूज |लुधियाना डेली रेवेन्यू पटवार यूनियन ने गुरु नानक भवन में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रशासन पर फंड जारी न करने और पटवारियों के लंबित बिलों के भुगतान में देरी को लेकर नाराजगी जताई। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि पटवारी द्वारा स्वयं खरीदे गए लैपटॉप के बिलों का भुगतान यथाशीघ्र किया जाए। साथ ही तहसीलों में लंबे समय से फर्नीचर और बाथरूम के लिए कोई फंड जारी नहीं किया गया है। इस मुद्दे पर बार-बार प्रशासन को अवगत कराया गया है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया । संघ ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन उक्त मुद्दों पर कोई निर्णय नहीं लेता है, तो 20 जनवरी को जिला स्तरीय धरने का दिया जाएगा। इस धरने की जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। बैठक में पटवार यूनियन पंजाब के अध्यक्ष बलराज सिंह औजला, जिला अध्यक्ष वरिंदर रेखी, महासचिव मंजीत सिंह सैनी, कोषाध्यक्ष नरिंदर सिंह और लुधियाना की सातों तहसीलों के अध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष सहित अन्य पटवारी भी उपस्थित थे। बैठक का उद्देश्य पटवारी कर्मचारियों की समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाना व समाधान के लिए कदम उठाना था।


