रोडवेज कर्मियों की हड़ताल खत्म

लुधियाना| मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे पनबस-पीआरटीसी मुलाजिमों की हड़ताल समाप्त हो गई है। 8 जनवरी से बसों का संचालन होने से यात्रियों को राहत मिली है। वहीं, हड़ताल से रोडवेज की आय भी प्रभावित हुई। पंजाब रोडवेज ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन के कॉन्ट्रेक्ट कर्मचारियों की ओर से विभिन्न मांगों को लेकर 6 से 8 जनवरी तक चक्का जाम का ऐलान किया गया था। रात बारह बजे से ही बसों के पहिए थम गए थे, जिससे लुधियाना से अन्य शहरों में जाने वाले यात्री परेशान हो गए थे। दिल्ली जाने वाली बसों की संख्या कम हो गई थी जबकि अन्य शहरों में रोजाना अपडाउन करने वाले यात्रियों को भी परेशान होना पड़ा था। पीआरटीसी कॉन्ट्रेक्ट वर्कर्स यूनियन ने सरकार के साथ बातचीत के बाद हड़ताल वापसी का निर्णय लिया था। बुधवार को बसों से सभी बसों का संचालन शुरू हुआ जिसके चलते यात्रियों को बसें मिल गईं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *