आईओटी, एआई जैसे लेटेस्ट कोर्स में कर सकेंगे पीजी

भास्कर न्यूज |लुधियाना नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्निकल टीचर्स ट्रेनिंग एंड रिसर्च (एनआईटीटीटीआर) द्वारा इस साल से 14 विषयों में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा प्रोग्राम शुरू किए जाएंगे। ये प्रोग्राम लेटेस्ट टेक्नोलॉजी एवं फ्यूचर नीड के अनुसार स्किल बेस्ड प्रोग्राम्स होंगे। इन प्रोग्राम्स को शुरू करने का उद्देश्य इंडस्ट्री रेडी ह्यूमन रिसोर्स तैयार करना है। यह प्रोग्राम इंस्टीट्यूट के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) के जरिए संचालित किए जाएंगे। इंडस्ट्रियल इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी), इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन, प्रोसेस इंस्ट्रूमेंटेशन रोबोटिक्स जैसे उभरते हुए एरिया को चुनकर प्रोग्राम डिजाइन किया है। इनमें जनवरी-फरवरी-2025 में एडमिशन शुरू हो सकते हैं। इनमें इंजीनियरिंग सहित अन्य विभाग से अंडर ग्रेजुएट स्टूडेंट एडमिशन ले सकते हैं। हर एक के लिए अलग-अलग कोर्स-कोआर्डिनेटर बनाए हैं। गौरतलब है कि नई टेक्नोलॉजी के आने से कोर्स कंटेंट में भी बदलाव आया है। इस डिजिटल युग में एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में बदलाव की गति तीव्र है जिससे टीचर्स को नए विषयों के साथ टेक्नोलॉजी पर भी फोकस जरूरी है। इसी को देखते हुए स्टूडेंट्स के साथ टीचर्स के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। फैकल्टी मेंबर्स अपने क्षेत्र की लेटेस्ट एवं इमर्जिंग टेक्नोलॉजी के एरिया में पीएचडी या पीजी प्रोग्राम्स का संचालन कर रहे हैं। एनआईटीटीटीआर द्वारा इंडस्ट्रियल इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी), इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन, प्रोसेस इंस्ट्रूमेंटेशन रोबोटिक्स, मेकाट्रोनिक्स, प्रोडक्ट डिजाइन व वेलीडेशन, सिमुलेशन, ऑप्टीमाइजेशन व टेस्ट, मैन्युफेक्चरिंग प्रोसेस डिजिटलाइजेशन, एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग, सीएनसी कंट्रोलर, इलेक्ट्रिकल एंडएनर्जी स्टडीज, एआर, वीआर, एक्सआर, ई-व्हिकल्स, एआई व एमएल, एग्री-टेक एंड ड्रोन टेक्नोलॉजी, बैंकिंग एंड माइक्रोफाइनेंस डिजिटल, टूरिज्म‌ व हेरीटेज, इलेक्ट्रिकल व एनर्जी स्टडीज, सेमिकंडक्टर पैकेजिंग, आईसी, ओएसएटी, एटीएमपी में पीजी डिप्लोमा प्रोग्राम ऑफर किए जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *