भास्कर न्यूज | लुधियाना पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड द्वारा आठवीं, दसवीं और बारहवीं बोर्ड की क्लासेस के लिए बोर्ड परीक्षाओं की तारीख जारी कर दी हैं। आठवीं क्लास की परीक्षा 19 फरवरी से लेकर 7 मार्च तक, दसवीं क्लास की परीक्षा 10 मार्च से लेकर 4 अप्रैल तक और 12वीं क्लास की परीक्षा 19 फरवरी से लेकर 4 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा बोर्ड द्वारा स्थापित परीक्षा केंद्रों में ही आयोजित की जाएगी। इन सभी परीक्षाओं के लिए समय सुबह 11 का रहेगा। इस बार बोर्ड द्वारा पांचवी क्लास की बोर्ड परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। इसका आयोजन स्टेट काउंसिल ऑफ़ एजुकेशनल रिसर्च व ट्रेनिंग द्वारा किया जाएगा। पांचवी क्लास के लिए परीक्षा केंद्र स्टूडेंट के स्कूलों में ही बनेंगे। बोर्ड के अनुसार ओपन क्लासेस की परीक्षाओं का समय और तारीख भी यही रहेगा। बोर्ड द्वारा इस बार कॉम्पिटेटिव एक्जाम की तारीख का ख्याल रखा गया है। जेईई मेन सेशन 2 का आयोजन एक से 8 अप्रैल तक होने की संभावना है ऐसे में बोर्ड द्वारा आखिरी की तरीकों में एनएसक्यूएफ की परीक्षाओं की तारीख रखी गई है वही जेईई मेन सेशन 1 जनवरी में ही आयोजित हो जाएगा जबकि नीट परीक्षा मई में आयोजित होगी बोर्ड द्वारा डेट शीट को वेबसाइट पर भी जारी कर दिया गया है और स्कूलों को समय पर स्टूडेंट तक जानकारी उपलब्ध करवाएंगे निर्देश दिए गए हैं।


