गिद्दा, बोलियां और ढोल ने बढ़ाई लोहड़ी की रौनक

लुधियाना। क्रिएटिव लेडीज क्लब ने लोधी क्लब में लोहड़ी का जश्न मनाया। इस मौके पर खास काइट एग्जीबिशन और रोमांचक तंबोला खेला गया। इस कार्यक्रम में पंजाबी गानों पर बलविंदर भत्रा, शशि खुराना, अंजू मिश्रा, मिशी जिंदल और आशु चड्ढा ने शानदार सोलो परफॉर्मेंस दी। जश्न की शुरुआत पारंपरिक पूजा और अलाव जलाने से हुई, जिसमें सभी मेंबर्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। क्लब की ओर से हरमीत, गुरमीत बबली, नीलम रल्हन और डॉ. सुनीता गोयल ने उपस्थित सभी मेंबर्स को लोहड़ी गिफ्ट्स दिए। काइट एग्जीबिशन के दौरान लकी ड्रॉ भी निकाले गए, जिसमें साक्षी गुप्ता और जगमोहन कौर को विजेता घोषित किया गया। क्लब मेंबर्स ने ढोल की थाप पर ट्रेडिशनल डांस का आनंद लिया। कार्यक्रम के दौरान मेनोपॉज पर एक डॉक्टर टॉक भी आयोजित की गई, जिसे उपस्थित मेंबर्स ने अत्यंत ज्ञानवर्धक और उपयोगी पाया। क्लब की प्रेसिडेंट विनयप्रीत कौर ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया। इसे डायरेक्टर सुरिंदर बंसल, चेयरपर्सन कुलवंत भांबर, ट्रेजरार सतिंदर सोनी, जॉइंट सेक्रेटरी हरमीत, कोमल और एडवाइजर साक्षी गुप्ता और सारिका लेखी ने शानदार तरीके से आयोजित किया। बोर्ड मेंबर रेनू भंबरी, शशि खुराना, मीना कोचर और सतिंदर टोनी ने टीम की सराहना की। यह दिन हंसी, खुशी और एकता से भरपूर रहा, जिसे सभी ने बेहद आनंद के साथ मनाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *