लोहड़ी के जश्न में कस्टमाइज्ड केक बना खास

भास्कर न्यूज। लुधियाना। लोहड़ी यह सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि परंपरा, खुशी और एकता का प्रतीक है। बदलते वक्त के साथ अब लोहड़ी को मनाने का तरीका भी बदल गया है। लोहड़ी के मौके पर पारंपरिक मिठाइयों के साथ कस्टमाइज्ड केक का चलन तेजी से बढ़ रहा है। बेकर प्रभजोत कौर के अनुसार, लोग अब खास अवसरों के लिए थीम-आधारित केक पसंद कर रहे हैं। अब बन रहे केक में लोहड़ी की झलक साफ नजर आ रही है। इन केक्स को बोनफायर, मूंगफली, पॉपकॉर्न और तिल से सजाया जा रहा है। लोहड़ी पार्टी या गिफ्ट्स के लिए ऐसे केक आकर्षण का केंद्र बनते जा रहे हैं। लोग इनके जरिए अपना त्योहार खास बना रहे हैं। इसके साथ ही इन्हें अपने प्रियजनों को उपहार में देकर त्योहार की खुशियां साझा कर रहे हैं। ये केक न केवल देखने में खूबसूरत हैं, बल्कि त्योहार की रौनक को और भी बढ़ा रहे हैं। इसके अलावा, थीम-आधारित मिठाइयों और डेकोरेटिव आइटम्स की मांग भी बढ़ रही है। लोहड़ी पर पारंपरिक रंगों और प्रतीकों को आधुनिक रूप में पेश करना लोगों को खासा भा रहा है। कस्टमाइज्ड केक्स के जरिए त्योहार को अनोखे अंदाज में मनाने का यह ट्रेंड काफी लोकप्रिय हो रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *