साइबर सुरक्षा और एआई पर अटल प्रायोजित एफडीपी का आयोजन किया

लुधियाना | गुरु नानक देव इंजीनियरिंग कॉलेज (जीएनडीईसी), गिल पार्क में इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी विभाग ने अगली पीढ़ी के साइबर एनालिटिक्स के लिए एआई और डेटा साइंस का उपयोग विषय पर 6 दिवसीय अटल (एआईसीटीई ट्रेनिंग एंड लर्निंग) स्पॉन्सर्ड एफडीपी का आयोजन किया। इसमें पूरे भारत से एआईसीटीई-अनुमोदित संस्थानों से ऑनलाइन मोड के माध्यम से लगभग 450 फैकल्टी सदस्यों और शोधकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में गूगल से डॉ. सरबजीत सिंह, डॉ. अमित डोगर, डॉ. पीयूष कुमार पारीक, डॉ. वैभव बंसल ने मुख्य वक्ता के रूप में भाग लिया और एआई, डेटा साइंस और साइबर सुरक्षा के बारे में जानकारी दी। डॉ. बलविंदर सिंह धालीवाल द्वारा मशीन लर्निंग, डॉ. वैभव बंसल ने रिकरंट न्यूरल नेटवर्क, डॉ. सुखजीत सिंह सेहरा ने साइबर सिक्योरिटी, मनप्रीत मल्ली ने एथिकल एआई पर अपने बहुमूल्य विचार साझा किए। गौरव कुमार ने डेटा एनालिटिक्स नवाचारों पर वास्तविक दुनिया के असल केस स्टडीज के माधयम से कार्यक्रम को और अधिक जानकारीपूर्ण बना दिया। प्रिंसिपल डॉ. सहजपाल सिंह ने प्रोग्राम कॉर्डिनेटर डॉ. पंकज भांबरी और डॉ. संदीप कुमार सिंगला की सराहना की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *