श्रद्धालुओं को मिला भक्ति और आध्यात्म का संदेश

लुधियाना| सिद्ध पीठ महाबली संकटमोचन श्री हनुमान मंदिर, शंकराचार्य नगर, हैबोवाल कलां में एक भव्य धार्मिक आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर 1236वां साप्ताहिक हवन यज्ञ और संध्या चौकी का आयोजन किया गया। भक्तों ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ इसमें भाग लिया। प्रातः काल मंदिर में हवन यज्ञ का आयोजन हुआ, जिसमें अनेक परिवारों ने आहुति दी। इस अवसर पर पंडित विष्णु जी, पंडित देवी दयाल जी, पंडित राम जी और अन्य विद्वान पंडितों ने विधिपूर्वक पूजन कार्य संपन्न कराया। संध्या चौकी में भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें 51 भजन गायक और गायिकाओं ने पवित्र दरबार में भजनों की प्रस्तुति दी। भक्तगण भक्ति में लीन होकर मंत्रमुग्ध हो गए। भजन संध्या की शुरुआत गणपति महाराज के आशीर्वाद से हुई, और विभिन्न गायकों ने अपने भजनों के माध्यम से भक्ति का समर्पण किया। मंदिर के प्रधान स्वर्गीय अशोक जैन के योगदान को याद किया गया। अमन जैन और अनुज मदान ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि स्वर्गीय अशोक जैन ने मंदिर के विकास और भव्यता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनकी प्रेरणा से मंदिर की सेवाओं को आगे बढ़ाया जा रहा है। इस आयोजन में कई प्रमुख हस्तियां शामिल हुईं, जिनमें बांके बिहारी मंदिर, वृंदावन से मुख्य गोसाई परम आदरणीय अभिनव गोसाई जी, राधिका गोस्वामी, ईशान, डॉ. वाणी, एडवोकेट गौरव खुराना बग्गा, नितिन भंडारी, सोनू शर्मा, विकी डावर, जेके डावर, जैरी ऋषभ पुजारा, साहिल खुराना, बिंदिया मदान, इंदु खुराना, राजिंदर अमित कपूर, गोल्डी सबरवाल और काली घई प्रमुख थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *