लुधियाना| श्री उत्तम स्वामी जी महाराज की कृपा से श्री अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण मंदिर, श्री उत्तम धाम बाड़ेवाल अवाणा में हर रविवार कष्ट निवारण और विश्व शांति के लिए महापूजा, सत्संग और भंडारे का आयोजन होता है। इस बार 12 से 14 जनवरी तक लोहड़ी और मकर संक्रांति को भिक्षा दिवस के रूप में मनाया जाएगा। साधु प्रभु स्वरूप दास महाराज ने बताया कि इस अवसर पर मंदिर के स्वयंसेवक गेरूआ झोला लेकर संत मंडल के साथ भिक्षा मांगने श्रद्धालुओं के द्वार पर पहुंचेंगे। भिक्षा से जुटे अन्न और धन से मंदिर के भंडारे और लंगर की सेवा की जाती है। भक्तों से अपील है कि इस सेवा में सहयोग करें और कार्यक्रम में हिस्सा लें।


