लुधियाना| श्री दुर्गा माता मंदिर ट्रस्ट द्वारा नव वर्ष के उपलक्ष्य में साप्ताहिक चौकी का आयोजन श्री दुर्गा माता मंदिर में किया। साप्ताहिक चौकी में विजय बवेजा, केतन बवेजा, सुनीता बवेजा, राजीव होरा, सोनाली होरा द्वारा ज्योति प्रज्वलित की गई। इस दौरान मां भगवती का गुणगान अश्वनी ग्रोवर, बृजमोहन ढींगरा तथा श्री राधा माधव संकीर्तन मंडल के सदस्यों द्वारा किया। इस अवसर पर वरिंदर मित्तल, अश्विनी जैन, बलबीर गुप्ता, संजय अरोड़ा, कुमार संजीव, श्याम सुंदर मल्होत्रा, अशोक द्विवेदी, संदीप गुप्ता, हरीश गुप्ता, सुखदेव कुमार, बलविंदर गुप्ता, अविनाश सिक्का, तेजिंदर राजा आदि मौजूद रहे।


