लुधियाना| अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक और शिरोमणि साहित्यकार डॉ. फकीर चंद शुक्ला को मध्यप्रदेश साहित्य अकादमी द्वारा उनके कहानी-संग्रह धूप-छांव के लिए साहित्य अकादमी अवॉर्ड के लिए चयन हुआ है। डॉ. शुक्ला को यह अवॉर्ड भोपाल में प्रदान किया जाएगा, जिसमें एक लाख रुपये की नक़द राशि, मोमेंटो, दोशाला और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है। डॉ. शुक्ला मनुष्य के पारिवारिक-सामाजिक सम्बन्धों, संवेदनाओं, मनोभावों को बड़ी बारीकी, सहजता और अनूठी तेजस्विता से उकेरने में समर्थ हैं। पंजाब कृषि विश्वविद्यालय से बतौर प्रोफेसर ऑफ फूड टेक्नोलॉजी सेवानिवृत डॉ. शुक्ला जहां अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक हैं, वहीं प्रतिष्ठित साहित्यकार भी हैं।


