लुधियाना| श्री राम शरणम् दरेसी रोड में सबने मिल कर सारे विश्व की शांति एवं भले के लिए सामूहिक प्रार्थना की। नववर्ष की प्रथम प्रार्थना सभा मे साधकों को संबोधित करते हुए भाई देवेन्द्र सूद ने कहा कि हम सब को परमात्मा का शुकराना करना चाहिए कि हमें मानव जीवन मिला है। प्रभु कृपा से मिला यह मानव जीवन सबसे उत्तम जीवन है। मानव जीवन पाने के लिए देवता, यक्ष भी तरसते है। देवेंद्र सूद ने कहा कि मनुष्य जन्म ही ऐसा है जिसमे परमेश्वर की भक्ति की जा सकती है, गुरुओं का दर्शन आशीर्वाद लिया जा सकता है। इसलिए हमें सदा परमेश्वर का शुकराना करना चाहिए कि सबसे उत्तम मानव जीवन प्रदान किया है। दीना बंधु दीना नाथ की प्रार्थना और कुमार संजीव, अंजू धीर, रुचि सूद के रसमय भजनों और हनुमान चालीसा के पावन पाठ के साथ प्रार्थना सभा को विश्राम दिया गया।


