लुधियाना| कलगीधर रोड पर स्थित कलगीधर चैरिटेबल अस्पताल में हड्डियों व जोड़ों का निशुल्क स्कैन कैंप लगाया। कैंप में डॉ. सुरेश रिंग ने 108 मरीजों की जांच की गई। कैंप का शुभारंभ मां भगवती क्लब के अध्यक्ष अविनाश सिक्का, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सरदार गुरमीत सिंह, महासचिव सरदार जरनैल सिंह द्वारा किया गया। इस मौके अविनाश सिक्का ने कहा कि कलगीधर चैरिटेबल अस्पताल द्वारा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की देख रेख में नर सेवा नारायण सेवा के तहत किए जा रहे कार्य सराहनीय है। आज कलगीधर चैरिटेबल अस्पताल गरीब व असहाय लोगों के लिए एक वरदान साबित हो रहा है। डॉ. सुरेश रिंग ने कहा कि हड्डियों को हेल्दी रखने के लिए हमे ड्राई फ्रूट्स, डेयरी प्रोडक्ट्स और सोया उत्पादों का सेवन के साथ हरी पत्तेदार सब्जियां और ताजे मौसमी फलों का प्रयोग करना चाहिए। इस मौके मनीष अरोड़ा, दीपक मिश्रा, हनी, सनी चावला जतिंदर कौर, रमनदीप कौर, प्रभ जोत, अनु, रमन ने विशेष योगदान दिया।


