महायज्ञ दान और तप करने का माध्यम

लुधियाना| मां बगलामुखी धाम पक्खोवाल रोड में 225 घंटे का अखंड महायज्ञ का निमंत्रण स्वीकार राज्यसभा सांसद संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि महंत प्रवीण चौधरी की देख-रेख में 30 जनवरी से 8 फरवरी तक महायज्ञ हो रहा है। महायज्ञ दान, तप व मानव जीवन को पवित्र करने का माध्यम है। महंत प्रवीण चौधरी ने कहा कि मां बगलामुखी धाम पक्खोवाल रोड जल्द शक्तिपीठों में शामिल होगा। प्राचीन समय में शक्ति पीठ बनाने के लिए ऋषियों मुनियों ने यज्ञ को अपनाना। धाम के मुख्य सेवक मनजीत छतवाल, सेवक सुनील महाजन, रमन घई, जितेंद्र सूद ने बताया कि हवन सामग्री की व्यवस्था धाम की तरफ से होगी। इससे पूर्व धाम के सेवकों जितेन्द्र सूद, मनीष महाजन, जतिन सूद, संदीप सूद, नरेन्द्र मोहिनी की तरफ से दिए हुए अखंड महायज्ञ के निमंत्रण भूपेंद्र सिंह सिद्धू, डॉ. विश्व मोहन, डॉ. मनीष कालिया, डॉ. लवीन मित्तल, डॉ. गगनदीप सिंह, डॉ. बिंद्रा, डॉ. जीएस वांडर आदि ने भाव सहित स्वीकार किया ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *