एक सप्ताह में बाइक सवार तीन लुटेरों ने दो बड़ वारदात को अंजाम दिया है। एक मामले में बाइक सवारों ने कार लूट ली तो वहीं दूसरे मामले में डॉक्टर को निशाना बनाया। पहले मामले में ब्रेजा कार में जा रहे गर्ग ऐक्रिलिक लिमिटेड कम्पनी के दफ्तर जा रहे जर्नल मैनेजर (जीएम) दिलीप कुमार सिंह (60) से गन पॉइंट पर बाइक सवार तीन लुटेरों ने कार लूट ली। वारदात बुधवार सुबह 7:15 बजे डेहलो रोड पर स्थित सत्संग घर के बाहर हुई है। लुटेरों ने पहले कार का पीछा किया। फिर कार को रुकने का इशारा किया, लेकिन जब कार नहीं रोकी गई तो आरोपियों ने कार के आगे बाइक खड़ी करके उन्हें रोक लिया। इस बाद आरोपियों ने गन पॉइंट पर जीएम की कार लूट ली। दो आरोपियों कार लेकर भाग निकले जबकि तीसरा साथी बाइक पर फरार हो गया। इस वारदात के दौरान आरोपियों ने तीन हवाई फायर भी करके पीड़ित को धमकाया। पीड़ित दिलीप कुमार ने बताया कि वारदात के बाद लुटेरे गांव डेहलो की तरफ कार लेकर भाग गए। उस कार में कंपनी के जरूरी दस्तावेज और उनके दो मोबाइल फोन थे। वारदात के 10 मिनट बाद तक मोबाइल फोन चालू थे। लेकिन उसके बाद मोबाइल फोन को स्विच ऑफ कर दिया गए। पहचान न हो इसलिए लुटेरों ने मुंह पर कपड़ा बांधा मैं सुबह 7:00 बजे कंपनी के दफ्तर जाने के लिए अपनी कार में जा रहा था। कार में कंपनी के कुछ दस्तावेज और मेरे दो मोबाइल रखे थे। रास्ते में एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने मेरी कार को ओवरटेक करते हुए मुझे रोकने का इशारा किया। मुझे कुछ अजीब से लगा इसलिए मैं नहीं रुका। इसके बाद वह युवक मुझे ओवरटेक करते हुए मेरी कार आगे चलने गए। आगे जाकर मोटर साइकिल सवार लुटेरों ने मेरी गाड़ी के आगे अपना बाइक खड़ा कर दिया। इसके बाद दो युवक बाइक से नीचे उतरे और मेरी तरफ आए। फिर मैंने अपनी कार का शीशा नीचे कर उनसे पूछा कि वे ऐसा क्यों कर रहे हैं। इस दौरान एक युवक ने अपने डब में से पिस्तौल निकाला और मेरे सामने रख दिया। फिर उसने एक हवाई फायर कर दिया। गोली की आवाज सुनकर मैं कुछ घबराया गया। मैंने फिर से उसे ऐसा करने से रोका तो उसने अपना हाथ खिड़की से कार के अंदर डालते हुए कार का दरवाजा खोल लिया। फिर मुझे कॉलर से पकड़ कर कार के बाहर निकाल लिया। बाहर निकलते ही युवक ने एक और हवाई फायर कर दिया। मैंने पूछा कि वे कौन हैं? मेरे इतना ही सवाल करने पर आरोपियों ने एक और फायर कर दिया। इसके बाद दो लुटेरे कार में बैठ गए। जबकि एक युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर भाग गया। तीनों लुटेरों के मुंह पर कपड़ा बंधा हुआ था। इस वजह से उनके चेहरे नहीं दिखाई दे रहे थे। मेरे साथ यह वारदात होने के 10 मिनट तक मैं उसी जगह पर मदद के लिए लोगों की तलाश कर रहा था। लेकिन सुबह के समय धुंध इतनी ज्यादा थी कि कुछ भी नजर नहीं आ रहा था। इसी धुंध का फायदा उठाकर आरोपियों ने मेरे साथ लूट कर दी। 10 मिनट बाद हमारी ही कंपनी की एक गाड़ी जा रही थी। जिनको मैंने घटना के बारे में बताया। उसके बाद उनसे मोबाइल लेकर मैंने अपने बेटे और कंपनी में लूट की वारदात के बारे में जानकारी दी। इसके बाद हम सीधा साहनेवाल पुलिस थाने में गए। जहां पर अपनी शिकायत दर्ज करवाई। -जैसा पीड़ित दिलीप कुमार सिंह ने दैनिक भास्कर को बताया…. इधर, 3 लुटेरों ने डॉक्टर को लूटा लुधियाना| क्लीनिक से लौटते समय एक डॉक्टर को बाइक सवार तीन लुटेरों ने लूट लिया। घटना 31 दिसंबर की रात करीब 1:00 बजे को हुई है। घटना के 7 दिन बाद पुलिस ने अज्ञात लोगों पर पर्चा दर्ज किया है। पीड़ित डॉक्टर राज मिश्रा वासी हेवन सिटी ने बताया कि वारदात की रात को किसी मरीज की ज्यादा हालत खराब होने से वे जीआरडी कॉलोनी में स्थित अपने क्लीनिक पर गए। जहां पर मरीज का उपचार करते हुए उन्हें रात 12:00 बजे गए। फिर वापस घर लौटते समय रात करीब एक बजे के आसपास बाइक से ताजपुर चौकी के पास पहुंचे। जहां पर एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने ओवरटेक करते हुए आगे निकल गए। इसके बाद वहीं युवक वापस आए और आते ही एक युवक ने उनके मोटरसाइकिल की चाबी निकाल ली। इसके बाद दूसरे युवक ने उनके गले पर तेजधार हथियार रख दिया और धमकियां देते हुए नकदी, डेढ़ तोले चांदी की चेन व दो मोबाइल फोन लूट लिए थे। गांव डेहलों की तरफ भागे आरोपी वहीं, मामले के जांच अधिकारी गुरमुख सिंह के अनुसार पीड़ित दिलीप कुमार के बयान के आधार पर अज्ञात लोगों पर लूट व आर्म्स एक्ट के तहत पर्चा दर्ज कर लिया है। वारदात वाली जगह पर खेत हैं। इसके साथ ही घटना के समय वहां पर काफी ज्यादा धुंध थी। इसलिए वहां पर कोई सीसीटीवी नहीं मिला है, लेकिन लूट की वारदात करने के बाद तीनों आरोपी कार लेकर डेहलो की तरफ गए थे। पुलिस उस रूट पर आने वाले सभी सीसीटीवी कैमरे चेक कर रही है, जल्दी आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।


