आर्टिसन मार्केट…लोकल आर्टिस्ट्स के लिए हाथों से बने सामान दिखाने का मंच, हर चीज में झलकता हुनर

शहर में आर्टिसन मार्केट का चलन बढ़ रहा है और यह खासतौर पर युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है। इस मार्केट में लोकल आर्टिस्ट को हाथों से बनाए सामान जैसे कैंडल, स्किन केयर प्रोडक्ट्स, होम डेकोर, परफ्यूम, नेल आर्ट, बेकरी, कपड़े, जूलरी, मिट्टी के बर्तन आदि प्रोडक्ट्स को दिखाने का मजबूत मंच मिला है। आर्टिसन मार्केट न केवल लोकल आर्टिस्ट्स के लिए अपनी क्रिएटिविटी दिखाने का मजबूत मंच है, बल्कि कस्टमर्स के लिए भी एक ऐसा स्थान बन गया है। होम डेकोर में यूनिक डिजाइन की बढ़ती मांग, बोनफायर डिजाइन की मोमबत्ती लोकप्रिय 25 साल की युवा आर्टिस्ट होम डेकोर के प्रोडक्ट्स तैयार करती हैं। वे बताती हैं कि ग्राहक अब यूनिक और कस्टमाइज्ड डिजाइनों को प्राथमिकता दे रहे हैं। उनके बनाए प्रोडक्ट्स को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। उनके मुताबिक, लोग अब बड़े ब्रांड्स से हटकर ऐसी चीजें चाहते हैं, जो उनके घर को अलग और पर्सनल टच दें। {कस्टमाइज्ड बेकरी प्रोडक्ट्स का क्रेज:कस्टमाइज्ड कपकेक, कुकीज और केक बनाने वाली 27 साल की एक बेकर ने बताया कि अब लोग कुछ नया और अलग ट्राई करना चाहते हैं। उनके हेल्दी और टेस्टी बेकरी प्रोडक्ट्स को आर्टिसन मार्केट में बहुत सराहना मिली है। इस मार्केट ने ग्राहकों से सीधे जुड़ने का मौका दिया। {थीम बेस्ड कैंडल्स की डिमांड: हैंडमेड कैंडल्स बनाने वाले युवा आर्टिस्ट ने बताया कि उनके प्रोडक्ट्स थीम बेस्ड होते हैं। लोहड़ी के लिए बोनफायर डिजाइन वाली कैंडल्स इन दिनों काफी लोकप्रिय हैं। वह कहते हैं कि ग्राहक अपनी पसंद के अनुसार डिजाइन और साइज का ऑर्डर देते हैं। आर्टिसन मार्केट ने मेरे जैसे कलाकारों को नई पहचान दी है। {हैंडमेड जूलरी की नई पहचान: एक युवा जूलरी डिजाइनर का कहना है कि आर्टिसन मार्केट ने उनके काम को बहुत प्रोत्साहन दिया है। वह हैंडमेड ज्वेलरी बनाते हैं, जो यूनिक और किफायती होती है। उन्होंने बताया कि आज महिलाएं ऐसी ज्वेलरी चाहती हैं, जो न केवल खास दिखे बल्कि बजट में भी हो। यह मार्केट मेरे आत्मविश्वास को बढ़ाने का सबसे बड़ा जरिया बनी। {कला, संस्कृति और रचनात्मकता का प्रतीक : सामाजिक विशेषज्ञों का मानना है कि आर्टिसन मार्केट कलाकारों के लिए अपनी रचनात्मकता दिखाने का एक बेहतरीन माध्यम है। यह बाजार न केवल ग्राहकों को यूनिक और टिकाऊ प्रोडक्ट्स मुहैया कराता है, बल्कि स्थानीय कलाकारों को आर्थिक मजबूती और पहचान दिलाने में भी मदद करता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *