प्रभारी मंत्री ने सरकार की दो साल की उपलब्धियां गिनाईं:कहा- रोटी-कपड़ा व मकान जैसी मूलभूत सुविधा देने के लिए कृतसंकल्प है सरकार

राज्य सरकार के दो वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को जिला प्रभारी मंत्री केके बिश्नोई सिरोही पहुंचे। जहां उन्होंने राज्य सरकार की 2 साल की उपलब्धियां बताईं। ​​​ कांग्रेस के पांच साल के कार्यकाल से तुलना करते हुए मंत्री बिश्नोई ने कहा कि पिछली सरकार पांच वर्षों में जितना नहीं कर पाई, उससे ज्यादा भाजपा सरकार ने महज दो वर्ष में ही हासिल कर लिया है। उन्होंने बताया कि सरकार जनता की समस्याएं हल करने के लिए कृतसंकल्प है और रोटी-कपड़ा व मकान जैसी मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं। मंत्री ने रोजगार, पानी, चिकित्सा, शिक्षा, कृषि और ऊर्जा समेत अन्य योजनाओं पर भी जानकारी दी। इस दौरान राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल श्रवणकुमार मीणा की रिश्वत मामले में गिरफ्तारी और एनसीसी अधिकारी पर लगे छेड़खानी के आरोपों पर मंत्री ने कोई सीधा जवाब नहीं दिया। उन्होंने केवल इतना कहा, ‘जैसी करनी वैसी भरनी’। मार्बल खदानों में अवैध खनन के मामले में भी उन्होंने ‘जानकारी ली जाएगी’ कहकर बात टाल दी। इस अवसर पर विधायक समाराम गरासिया, जिला कलक्टर अल्पा चौधरी और भाजपा महामंत्री गणपतसिंह राठौड़ सहित अन्य अधिकारी व नेता मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *