शिक्षा स्थायी समिति की बैठक में सरकारी योजनाओं की समीक्षा की

डौंडी| जनपद पंचायत डौंडी के शिक्षा स्थायी समिति की बैठक बीआरसी सभागार में हुई। जिसमे शिक्षा विभाग से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा की गई। जनपद उपाध्यक्ष पुनीतराम सेन व सदस्यों ने कहा कि विद्यालयों में शिक्षक व्यवस्था से लेकर बच्चों में बेहतर गुणवत्ता लाने एवं शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन में सीएसी की महती भूमिका होती है। नियमित शिक्षकों से रूबरू होकर समस्याओं का त्वरित निदान करते है। इससे शिक्षक और जनप्रतिनिधियों में बेहतर सामंजस्य निर्मित होता है। इस दौरान जनपद सदस्य पुष्पा कोमर्रा, हेमबती कुलदीप, यशराम राणा, उपाध्यक्ष पुनीतराम सेन, महेश्वरी ठाकुर, बीआरसी सच्चिदानंद शर्मा,बीईओ जेएस भारद्वाज, सीएसी वेदप्रकाश यदु, बसंतमणी साहू, नन्नू धनकर, जनक सोनवानी, भूषण कदम, राजमल जैन, महावीर भूआर्य, तुकाराम साहू, राजू देवदास उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *