हरियाणा के 4 जिलों में घनी धुंध:पानीपत समेत 11 जिलों में भी कोहरा, दिल्ली से आने-जाने वालों को मुश्किल

हरियाणा के 4 जिलों में शुक्रवार सुबह घनी धुंध पड़ेगी। मौसम विभाग ने अंबाला, करनाल, कुरूक्षेत्र और कैथल के लिए धुंध का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा सिरसा, फतेहाबाद, जींद, हिसार, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, सोनीपत, पानीपत, यमुनानगर और पंचकूला में भी धुंध छाई रहेगी। ऐसे में अंबाला या यमुनानगर से करनाल-पानीपत होते हुए सोनीपत के रास्ते दिल्ली आने–जाने वालों के लिए गाड़ी चलाने में मुश्किल होगी। वहीं महेंद्रगढ़, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और नूंह में मौसम साफ रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक 10 जनवरी की रात से मौसम बदलेगा। 11 जनवरी को प्रदेश में बिजली कड़कने के साथ बारिश होगी। भिवानी की रातें, अंबाला–नारनौल के दिन सबसे ठंडे
मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार, 8 जनवरी को भिवानी की रातें सबसे ठंडी रहीं। यहां न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश में सभी शहरों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे चल रहा है। वहीं अंबाला और नारनौल में दिन में सबसे कम तापमान रहा। अंबाला का अधिकतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस और नारनौल का अधिकतम तापमान 17.5 डिग्री रहा। 11-12 जनवरी को बारिश के आसार
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कल तक मौसम खुश्क रहेगा लेकिन उत्तरी और उत्तर–पश्चिमी हवाओं की वजह से रात का तापमान और गिरेगा। सुबह के समय धुंध रहेगी। हालांकि 10 जनवरी की रात से पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से हवाओं की दिशा बदलेगी। जिससे 11–12 जनवरी को मौसम बदलेगा। इस दौरान राज्य में हल्की से मध्यम बारिश होगी। हालांकि अभी ठंड से राहत मिलने के कोई आसार नहीं हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *