बारात घर का टैक्स बकाया होने पर निगम की कार्रवाई:जबलपुर में पटेल मैरिज गार्डन की 2 हजार स्क्वायर फीट जमीन अधिग्रहित, एक दिन की मोहलत

जबलपुर नगर निगम ने रांझी तुलसी नगर स्थित पटेल बारात घर की करीब 2 हजार स्क्वायर फीट जमीन का अधिग्रहण कर लिया। यह कार्रवाई इसलिए की गई क्योंकि बारात घर संचालक ने पिछले कई वर्षों से नगर निगम का टैक्स जमा नहीं किया था। निगम ने एक दिन की मोहलत दी है कि यदि समय पर टैक्स जमा कर दिया जाता है तो आगे की कार्रवाई नहीं की जाएगी। बारात घर संचालक पर करीब छह लाख रुपए का टैक्स बकाया है। निगम रिकॉर्ड के अनुसार बारात घर बनने के बाद से अब तक नियमित रूप से टैक्स जमा नहीं किया गया। बकाया टैक्स को लेकर नगर निगम की टीम मौके पर पहुंचकर अधिग्रहण की कार्रवाई की। नगर निगम द्वारा पहले भी बकायादारों को टैक्स जमा करने के लिए नोटिस जारी किए गए थे। पटेल बारात घर के संचालक को कई बार नोटिस दिए जाने के बावजूद टैक्स जमा नहीं किया गया। फिलहाल निगम ने जमीन का अधिग्रहण कर लिया है और तय समय में टैक्स जमा नहीं होने पर जमीन बेचकर बकाया टैक्स की वसूली की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *