श्री काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के चार वर्ष आज पूरे हो रहे हैं। लोकार्पण के चार वर्ष पूरे होने के अवसर पर आज काशी विश्वनाथ धाम में दर्शनार्थियों की भारी भीड़ है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मंदिर के तीनों द्वारों से दर्शन कराए जा रहे हैं। प्रशासन ने भीड़ नियंत्रण और व्यवस्थाओं को लेकर अतिरिक्त इंतजाम किए हैं। हरिश्चंद्र कालेज से दशाश्वमेध घाट तक शोभायात्रा निकाली जा रही है। यह शोभायात्रा 3 किमी लंबी है। शोभायात्रा में शिव-शक्ति स्वरूप झांकियां निकाली गईं। नरमुंडों की मालाएं पहनकर कलाकार मग्न होकर नाचते हुए चल रहे हैं। कलाकार मुंह से आग निकालते हुए करतब दिखा रहे हैं। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की विश्व विजेता उपलब्धि पर आधारित विशेष झांकी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। पीएम मोदी ने 13 दिसंबर 2021 को उद्घाटन किया था प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 दिसंबर 2021 को उद्घाटन किया था। इसके बाद पिछले दो वर्षों में धार्मिक, आध्यात्मिक, सांस्कृतिक, शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा से जुड़ी कई नई व्यवस्थाएं धाम का हिस्सा बनीं। जिसने यहां आने वाले करोड़ों भक्तों के अनुभव को और अधिक सुगम व आनंददायक बनाया। 12 जुलाई 2024 से पहली बार काशीवासियों के लिए धाम में एक विशेष प्रवेश मार्ग की शुरुआत की गई। स्थानीय लोग अपने पहचान पत्र दिखाकर रोजाना सुबह 4 से 5 बजे और शाम 4 से 5 बजे के बीच बिना भीड़ के सुगम दर्शन कर सकते हैं। इससे शहरवासियों को बड़ी राहत मिली है और वे पारंपरिक भाव से बाबा विश्वनाथ के दरबार में नित्य पूजा-अर्चना कर पा रहे हैं। तस्वीरें देखिए…. बाबा विश्वनाथ धाम से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए….


