राजसमंद में CLG बैठक, साइबर सुरक्षा पर अवेयर किया:बोले- ग्रामीणों का सहयोग जरूरी, APK, PDF फाइल से सावधान रहें

राजसमंद के कुंवारिया पुलिस थाने में नवनियुक्त सीआई रामचंद्र कुमावत की अध्यक्षता में सीएलजी एवं शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कस्बेवासियों ने खुलकर क्षेत्र से जुड़ी समस्याएं रखीं, जिनके समाधान का पुलिस प्रशासन ने भरोसा दिया। CLG मेंबर्स की जिम्मेदारियां बताई सीआई रामचंद्र कुमावत ने कहा कि कस्बे व गांवों की सुरक्षा में ग्रामीणों की सक्रिय भूमिका बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि चाहे दिन हो या रात, संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें। सामुदायिक सहयोग से ही बड़े अपराधों को समय रहते रोका जा सकता है। बैठक के दौरान उन्होंने सभी सीएलजी सदस्यों से परिचय कर उनके क्षेत्र की समस्याएं सुनीं और त्वरित निपटारे का आश्वासन दिया। साइबर सिक्योरिटी पर अवेयर किया उन्होंने बताया कि रात्रिकालीन सुरक्षा को मजबूत करने के लिए ‘पुलिस मित्र’ पहल शुरू की गई है, जिसमें युवाओं की भागीदारी जरूरी है। साथ ही चोरी की घटनाओं से बचाव के लिए सतर्क रहने की अपील की। चौकी प्रभारी एएसआई कमलेंद्र सिंह ने साइबर अपराध को लेकर जागरूक किया और अनजान कॉल, एपीके व पीडीएफ फाइलों से बचने की सलाह दी। बैठक में ट्रैफिक जाम की समस्या भी उठी, जिस पर पुलिस ने शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *