उमरिया के जंगल में मिला बाघ का शव:गणना के दौरान कथली नदी किनारे मृत मिला; जांच के लिए वन विभाग ने सील किया परिक्षेत्र

उमरिया जिले के सामान्य वन मंडल के चंदिया वन परिक्षेत्र में शनिवार को एक बाघ का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। सूचना मिलने के बाद वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है। बाघ का शव चंदिया वन परिक्षेत्र के आरएफ 10 में कथली नदी के किनारे देखा गया। डीएफओ विवेक सिंह एसडीओ कुलदीप त्रिपाठी सहित चंदिया वन परिक्षेत्र की टीम इस मामले की जांच में जुटी हुई है। घटनास्थल पर घेरा बनाकर जंगल में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। जांच में सहायता के लिए डॉग स्क्वॉड को भी बुलाया गया है। बाघ के शव के आसपास रस्सी से घेराबंदी की गई है। पास से गुजर रही बिजली लाइन की भी जांच की जा रही है, ताकि किसी संभावित कारण का पता लगाया जा सके। यह घटना बाघ गणना के दौरान सामने आई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *