आलंद सीट वोट चोरी मामले में 22000 पन्नों की चार्जशीट:कर्नाटक के पूर्व BJP MLA और उनके बेटे पर कॉल सेंटर बनाकर वोट डिलीट करने का आरोप

SIT ने आलंद वोट चोरी मामले में एडीशनल चीफ मोट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट (ACMM) कोर्ट में शनिवार को 22 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है। जांच में पूर्व BJP विधायक सुभाष गुट्टेदार और उनके बेटे हर्षानंद को मुख्य आरोपी बनाया गया है। उनपर आरोप है कि 2023 विधानसभा चुनाव से पहले 5,994 वोटरों के नाम वोटर लिस्ट से हटाने की कोशिश हुई। इसके लिए कलबुर्गी में एक कॉल सेंटर नेटवर्क बनाया गया, जहां से फर्जी डिलीशन एप्लिकेशन डाली गईं। इसी साल 18 सितंबर को राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके 2023 कर्नाटक विधानसभा चुनावों के दौरान आलंद विधानसभा क्षेत्र में वोट चोरी के आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि चुनाव आयोग जानबूझकर कांग्रेस के वोटों को निशाना बना रहा है और उनके नाम डिलीट कर रहा है। 18 सितंबर: राहुल गांधी ने कहा- कर्नाटक के आलंद में वोटर्स डिलीट करने की कोशिश हुई राहुल ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कर्नाटक के आलंद विधानसभा क्षेत्र का उदाहरण दिया था। उन्होंने कहा था 2023 के चुनाव में किसी ने 6,018 वोट डिलीट करने की कोशिश की। इसकी संख्या ज्यादा भी हो सकती है। हमें नहीं पता कि कुल कितने वोट डिलीट किए गए। इन्हें डिलीट करते समय गलती से मामला पकड़ में आ गया। उन्होंने कहा- हुआ यूं कि वहां की एक बूथ-लेवल अधिकारी ने देखा कि उसके चाचा का वोट डिलीट हो गया है। उसने जांच की तो पाया पड़ोसी ने वोट डिलीट किया था। बीएलओ ने उससे बात की। उन्होंने आग कहा कि जब उसने अपने पड़ोसी से पूछा तो उसने कहा कि मैंने कोई वोट डिलीट नहीं किया। यानी न तो जिस व्यक्ति ने वोट डिलीट किया और न ही जिसका वोट डिलीट हुआ- दोनों को इस बारे में कुछ पता था। असल में किसी और ताकत ने सिस्टम को हाईजैक करके ये वोट डिलीट किए थे। ————— ये खबर भी पढ़ें… राहुल का शाह को डिबेट का चैलेंज:गृहमंत्री बोले- मैं तय करूंगा, मुझे क्या बोलना है; राहुल ने कहा- ये डरा, घबराया हुआ जवाब केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बुधवार को लोकसभा में चुनाव सुधार पर चर्चा का जवाब दिया। अपने भाषण की शुरुआत में कहा कि चुनाव सुधार पर चर्चा से बीजेपी के लोग भागते नहीं है। इस पर सदन में विपक्ष के नेता राहुल गांधी अपनी सीट से खड़े हुए और शाह से कहा कि मैं SIR पर अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस पर डिबेट के लिए आपको चैलेंज करता हूं। इस दौरान दोनों के बीच तीखी बहस भी हुई। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *