अजमेर में बिजनेसमैन को धमकी देने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ पहले भी कईं मामले दर्ज है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है। सीओ नॉर्थ मनीष बड़गुर्जर ने बताया- गिरफ्तार आरोपियों में भूपेन्द्र सिंह खरवा पुत्र ज्ञान सिंह जाति रावत उम्र 33 वर्ष निवासी गोपाल सागर खरवा पुलिस थाना ब्यावर सदर जिला ब्यावर, दीपक सिंह उर्फ दीपसा पुत्र सोहन सिंह जाति रावत उम्र 29 वर्ष निवासी आदर्शनगर हाल अर्जुनलाल सेठी कोलोनी पुलिस थाना आदर्शनगर, राहुल सिंह पुत्र रमेश सिंह जाति रावत उम्र 20 वर्ष निवासी केसरपुरा पुलिस थाना मांगलियावास, नरेन्द्र सिंह गहलोत उर्फ मोनू पुत्र हनुमान सिंह जाति रावत उम्र 36 वर्ष निवासी तेजाजी मन्दिर के पास लच्छीपुरा पुलिस थाना नसीराबाद सदर है। इनसे पूछताछ की जा रही है। पीड़ित ने दी थी रिपोर्ट बिजनेसमैन यशवंत शर्मा (58) ने रिपोर्ट दी थी कि माखुपुरा औद्योगिक क्षेत्र में मेरी श्री भगवती मशीन के नाम से कंपनी है। 29 नवंबर को वॉट्सऐप कॉल आया था। अनजान नंबर होने की वजह से मैंने कॉल रिसीव नहीं किया। बाद में उसी नंबर से वॉट्सऐप मैसेज आया। मैसेज में लिखा था- यशवंत शर्मा आपको लगता है कि आपके कानों में कोई दिक्कत है। तभी आपको हमारी कॉल की रिंग सुनाई नहीं दे रही है। आपके ऊपर गोली चलाकर आपके कान साफ करने ही पड़ेंगे। इसके बाद दूसरा मैसेज आया। उसमें लिखा था- आपको हमारे बारे में कोई गलतफहमी हो रही है। ठीक है। अब आपको कोई कॉल नहीं करेंगे। सीधा आपके सीने में गोली मारेंगे या फिर आपके परिवार में किसी को गोली मारेंगे। उसके बाद ही आपको फोन करेंगे। मैसेज में यह भी लिखा कि भगवती मशीन टूल्स से आपने बहुत पैसा कमा लिया है। अब आपसे पैसा कमाने की हमारी बारी आ गई है। मेरे को आपसे दो करोड़ रुपए चाहिए। अगर इसको नजरअंदाज किया तो फिर सीधे ऊपर जाने की तैयारी कर लेना। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि इस तरह के कई मैसेज उसके दोनों फोन पर आए और उसे धमकी देकर 2 करोड़ की डिमांड की गई है। इस मैसेज से वह और उसका परिवार डरा हुआ है। बिजनेसमैन ने पुलिस से सुरक्षा प्रदान करने की मांग की थी। पुलिस ने किया टीमों का गठन, चार गिरफ्तार पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश के लिए आईजी राजेन्द्र चौधरी, एसपी वंदिता राणा के निर्देशन व एएसपी सिटी हिमांशु जांगिड़ व सीओ मनीष बडगुर्जर के निर्देशन में आदर्शनगर थाना प्रभारी छोटेलाल मीणा, नसीराबाद सदर प्रभारी अशोक बिशु, प्रभारी जिला स्पेशल टीम सत्यवान सिंह के नेतृत्व में अलग अलग टीम का गठन किया। टीमों ने इन चार को गिरफ्तार किया। ………. पढें ये खबर भी… अजमेर में बिजनेसमैन को धमकी, सीने में गोली मारेंगे:वॉट्सऐप पर लिखा- 2 करोड़ नहीं दिए तो ऊपर जाने की तैयारी कर लेना अजमेर के बिजनेसमैन को धमकी देते हुए 2 करोड़ रुपए मांगे गए हैं। बदमाश ने बाकायदा वॉट्सऐप मैसेज कर यह डिमांड की है। उसने लिखा है- फोन कॉल नहीं करेंगे, सीधा आपके सीने में गोली मारेंगे। माधवद्वार कॉलोनी के रहने वाले बिजनेसमैन ने मंगलवार की शाम को आदर्श नगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पूरी खबर पढें


