सिर में डंडा मारकर दोस्त की हत्या का आरोपी गिरफ्तार:आरोपी ने नशे में हुए विवाद के बाद वारदात को अंजाम दिया था

भोपाल के कमला नगर थाना इलाके में युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि मृतक और वह दोस्त थे। वारदात से पूर्व दोनों ने एक साथ शराब पी थी। नशे में गाली-गलोच हो गई। इससे गुस्सा होकर उसने युवक की सिर में डंडा मारकर हत्या कर दी। पार्टियों में तंदूर लगाने का काम करता था कमला नगर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 36 वर्षीय कैलाश यादव कोटरा इलाके में रहता था। वह ड्राइवर था तथा प्राइवेट वाहन चलाता था। मोहल्ले में रहने वाले राहुल बाडेकर से उसकी दोस्ती थी। राहुल शादी-विवाह समारोह के तंदूर लगाने का काम करता था। दोनों शराब पीने के आदी थे तथा अक्सर ही साथ में बैठकर शराब पीते थे। खून से लथपथ मिला था युवक गत 9 दिसंबर की रात दोनों कोटरा में साथ में बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान उनके बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर कैलाश ने गाली-गलौज करना शुरू कर दी। राहुल ने गाली देने से मना किया लेकिन वह नहीं माना। इस पर गुस्साए राहुल ने कैलाश पर डंडे से हमला कर दिया। हमला करने के बाद राहुल मौके से भाग निकला। रात करीब तीन बजे एक युवक ने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस मौके पर पहुंची तथा कैलाश को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। यहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया, पीएम में सिर में चोट से मौत की पुष्टि हुई और पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *