भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का सदस्यता अभियान पूरा हो गया है। जिसमें भरतपुर जिला प्रदेश में दूसरे नंबर पर है, जहां लक्ष्य पूरा करने के साथ ही कुल 3 लाख 29 हजार 524 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली है। जिले की बात करें तो सबसे अधिक भरतपुर विधानसभा क्षेत्र में 86 हजार 418 लोगों ने सदस्यता ली है, जबकि सबसे पीछे डीग-कुम्हेर विधानसभा क्षेत्र रहा है जहां मात्र 28 हजार 46 लोगों ने ही सदस्यता ली है। असल में भाजपा की सदस्यता का अभियान पूरे देश में चलाया गया, जिसकी शुरुआत राष्ट्रीय स्तर पर 2 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की है। इसके बाद राज्य स्तर पर 3 सितंबर को और भरतपुर जिला स्तर पर 4 सितंबर से सदस्यता अभियान चलाया गया। इस अभियान में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और 22 दिसंबर तक रिकॉर्ड सदस्य बने। भाजपा के जिलाध्यक्ष मनोज भारद्वाज बताते हैं कि सदस्य बनाने में भरतपुर जिला प्रदेश में दूसरे नंबर पर है, पहले नंबर पर बीकानेर जिला रहा है। भरतपुर जिले में सदस्यता का लक्ष्य प्रदेश ने 3 लाख का दिया था, लेकिन जिले ने 2500 सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा। परंतु भरतपुर जिले ने प्रदेश के दिए गए लक्ष्य को भी पूरा कर लिया और 3 लाख 29 हजार 524 सदस्य बनाए गए हैं। जिसमें ऑनलाइन 1 लाख 55 हजार 48 सदस्य और ऑफलाइन 1 लाख 74 हजार 476 सदस्य बने हैं। अभियान के संयोजक मोहन रारह, सह संयोजक दुर्गेश बूटोलिया व उमेश पाराशर रहे। कामां विधानसभा में साइबर ठगों के डर से ऑनलाइन की बजाय ऑफ लाइन सबसे अधिक 63 हजार 79 सदस्य बने। क्योंकि भाजपा की सदस्यता अभियान में इस बार ऑनलाइन सदस्यता के लिए सदस्य बनने वाले के मोबाइल पर ओटीपी आता है और ओटीपी डालने से कामां क्षेत्र में लोग डरते हैं। हालांकि कामां के अलावा भरतपुर व वैर-भुसावर में भी ऑनलाइन से ज्यादा ऑफलाइन सदस्यों की संख्या अधिक है। पूरे जिले की बात करें तो भी ऑनलाइन से ज्यादा ऑफलाइन ही सदस्य बने हैं, जहां ऑनलाइन 1 लाख 55 हजार 48 और ऑफलाइन 1 लाख 74 हजार 476 सदस्य बने हैं, जिसमें ऑफलाइन 19 हजार 427 सदस्य ज्यादा हैं। सक्रिय सदस्य 2 हजार बनने के साथ लक्ष्य पूरा, इन्हीं में से बनेंगे पदाधिकारी… सदस्यता अभियान का भी हाल में ही लक्ष्य पूरा हुआ है। सक्रिय सदस्यता अभियान के जिला संयोजक गिरधारी गुप्ता बताते हैं कि 985 सक्रिय सदस्य बन चुके हैं और करीब 25 कॉपी प्रदेश स्तर पर भेजी हैं, जिनको चढ़ाने व काउंटिंग का काम चल रहा है। उम्मीद है कि इनमें करीब 500 सदस्य सहित कुल 1910 सक्रिय सदस्य बने हैं, जबकि लक्ष्य 1700 सदस्यों का रखा था। इस बार की गाइड लाइन में सक्रिय सदस्य को ही पार्टी में पदाधिकारी बनाया जा सकेगा।


