प्रभारी मंत्री ने मोदी-शिवराज की उपलब्धियां गिनाईं:भास्कर ने पूछा तो बोले- पार्टी तो हमारी ही है; हर सवाल पर कहा- मेरे संज्ञान में नहीं

एमपी की डॉ. मोहन यादव सरकार के दो साल पूरे होने पर उनकी उपलब्धियों को शेयर करने प्रभारी मंत्रियों को उनके जिलों में भेजा गया है। आज शनिवार को खंडवा में प्रभारी मंत्री धर्मेंद्र लोधी ने जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक ली, फिर उन्होंने प्रेसवार्ता में सरकार की उपलब्धियां बताई। इस दौरान जो काम गिनाए गए, वो केंद्र और पूर्व की शिवराज सरकार से जुड़े थे। प्रभारी मंत्री धर्मेंद्र लोधी ने डॉ. मोहन यादव सरकार से जुड़ी एक भी उपलब्धि नहीं गिनाई। उन्होंने आदिगुरु शंकराचार्य, ओंकारेश्वर सोलर फ्लोटिंग प्लांट, लाड़ली लक्ष्मी योजना व किसानों को खेती के लिए मिलने वाली 10 घंटे की बिजली, घरेलू उपभोक्ताओं को मिलने वाली 24 घंटे की बिजली, समर्थन मूल्य पर गेहूं, मूंग की खरीदी, संजीवनी क्लिनिक और आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण जैसे काम गिनाए। यह कि शिवराज सिंह चौहान के मुख्यमंत्री रहते चले आ रहे हैं। वहीं मंत्री ने चार साल पहले केंद्र सरकार से स्वीकृत और निर्माणाधीन इंदौर से इच्छापुर नेशनल हाईवे को भी मोहन यादव सरकार के दो साल में गिनवा दिया। भास्कर ने पूछा तो बोले- हम सब एक हैं…
दरअसल, प्रभारी मंत्री ने खुद मौखिक रूप से उपलब्धियां ना गिनाते हुए जिला प्रशासन द्वारा मिली बुकलेट का वाचन किया। भास्कर रिपोर्टर ने पूछा कि, आपने बतौर प्रभारी मंत्री खंडवा जिले के लिए क्या किया, चारों विधायक, सभी जनप्रतिनिधि बीजेपी से आते हैं, बावजूद जिले को कोई बड़ी उपलब्धि नहीं दिला सकें? इस पर प्रभारी मंत्री ने कोई जवाब नहीं दिया। वहीं केंद्र और शिवराज सरकार के काम गिनाने पर कहा कि यह लोग तो हमारी पार्टी के ही लोग हैं। काम भले ही पहले से स्वीकृत हैं, लेकिन पूरे इस सरकार में हुए हैं। भ्रष्टाचार के मुद्दों पर कहा- मेरे संज्ञान में नहीं
प्रेसवार्ता के साथ ही जिला सलाहकार समिति की बैठक में भ्रष्टाचार से जुड़े मामले उठाए गए। पंचायत विभाग के तहत स्कूलों की बाउंड्रीवॉल का मामला पंधाना विधायक छाया मोरे ने उठाया। छैगांव माखन में चार साल से खड़ी एम्बुलेंस का ड्राइवर नहीं होने का सवाल छैगांवमाखन जनपद के अध्यक्ष महेंद्रसिंह सावनेर ने उठाया। अध्यक्ष सावनेर ने उद्वहन सिंचाई योजना का मामला भी उठाया और कहा कि, प्रेशर से किसानों को पानी नहीं मिल रहा हैं। लाइनें फूट रही हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष राजपालसिंह तोमर ने कहा कि जिले में नहाल-निहाल समुदाय के लोगों को अनुसूचित जनजाति की श्रेणी से बाहर किया जाएगा। इस पर कलेक्टर ने जवाब दिया कि उन्हें पूर्व में जारी हुए एसटी सर्टिफिकेट गलत तरीके से जारी किए गए, जबकि खंडवा जिले में मांझी और निहाल समाज ओबीसी वर्ग में आते हैं। इसी तरह जिला सलाहकार समिति व प्रेसवार्ता में कई मुद्दों पर प्रभारी मंत्री धर्मेंद्र लोधी ने कहा कि यह मेरे संज्ञान में नहीं था, आपने यह बात बताई हैं, कार्रवाई के लिए कहूंगा। उन्होंने कलेक्टर ऋषव गुप्ता से कहा, प्रशासनिक कसावट का जिम्मा आपका हैं। आप व्यवस्था को टाइट कीजिए। मंत्री ने सीएमएचओ डॉ ओपी जुगतावत से कहा कि, हेल्थ डिपार्टमेंट की शिकायतें बहुत मिलती हैं। ध्यान दीजिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *