भोपाल युवा कांग्रेस के कार्यवाहक जिला अध्यक्ष अमित खत्री के खिलाफ हफ्ते भर में दूसरी बार प्रदर्शन हुआ है। पीसीसी में दो दर्जन युवक और युवतियां हाथों में तख्तियां लेकर पहुंचे और अमित खत्री मुर्दाबाद के नारे लगाए। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर प्रदर्शन करने पहुंचे युवाओं ने हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी की। तख्तियों पर लिखा था बलात्कार और एससी, एसटी का आरोपी अमित खत्री….. राहुल गांधी न्याय दो जैसे स्लोगन लिखे हुए थे। प्रदर्शनकारी ने कहा- बलात्कार के आरोपी को पद से हटाया जाए प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर प्रदर्शन करने पहुंची युवा कांग्रेस की कार्यकर्ता कनक चौहान ने कहा- अमित खत्री युवा कांग्रेस के, जो जिला अध्यक्ष बनाए गए हैं। उनके खिलाफ एससी, एसटी और रेप जैसे संगीन आरोप हैं। हम बिल्कुल नहीं चाहते कि ऐसा व्यक्ति कांग्रेस का जिला अध्यक्ष बनकर रहे। इसलिए हमारी मांग है कि उन्हें पद से हटाया जाए। कनक ने कहा- अमित खत्री यदि यह कह रहे हैं कि एफआईआर में जिस अमित खत्री का नाम लिखा है। वो मैं नहीं हूं, यदि वो ऐसा कह रहे हैं तो एफिडेविट दे दें, कि वो ये व्यक्ति नहीं हैं तो ये मामला साफ हो जाएगा। हम जीतू पटवारी के पास गए थे, उन्हें आवेदन भी दिया है लेकिन उन्होंने अभी तक कोई एक्शन नहीं लिया है। हम कल 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली में शामिल होने जाएंगे और वहां राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से मिलकर इस मामले की जानकारी देकर अमित खत्री को पद से हटाने की मांग करेंगे। अमित खत्री बोले- अब मैं कानूनी कार्रवाई करूंगा
विरोध-प्रदर्शन को लेकर युवा कांग्रेस के कार्यवाहक जिला अध्यक्ष अमित खत्री ने वीडियो जारी कर कहा- विगत दिनों, युवा कांग्रेस के चुनाव में अंकित दुबे का आपराधिक रिकॉर्ड होने की वजह से उनका चुनाव शून्य कर दिया गया। भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा मुझे कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया गया। भोपाल के कुछ षड्यंत्रकारी नेताओं की अगुआई में मेरे खिलाफ एक भ्रामक प्रचार किया जा रहा है कि बिलखिरिया थाने में मेरे खिलाफ गंभीर अपराध पंजीबद्ध है। जो कि पूर्णत: निराधार है, मेरा नाम अमित खत्री पिता हीरालाल खत्री है। इस विवाद से जुड़ी ये भी खबरें पढ़ें… भोपाल यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अंकित दुबे हटाए गए: अमित खत्री बने कार्यकारी अध्यक्ष यूथ कांग्रेस ने शुक्रवार को आदेश जारी करते हुए जिलाध्यक्ष अंकित दुबे को तत्काल प्रभाव से हटाने और चुनाव में फर्स्ट रनर-अप रहे अमित खत्री को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त करने का निर्णय लिया। यह फैसला राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा की गई जांच रिपोर्ट के आधार पर लिया गया है। पढ़ें पूरी खबर… भोपाल शहर युवा कांग्रेस अध्यक्ष मामले में नया विवाद: जिसे नया अध्यक्ष बनाया, उसके विरुद्ध महिलाओं का प्रदर्शन मप्र यूथ कांग्रेस के भोपाल (शहरी) जिले में अध्यक्ष पद को लेकर चल रहा विवाद नए रूप में सामने आ गया है। जिस युवा कांग्रेसी को कल यूथ कांग्रेस ने शहर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी, उसके खिलाफ शनिवार को महिलाओं ने प्रदर्शन करते हुए रेप का आरोप लगाया। राहुल गांधी के नाम का बैनर लेकर कांग्रेस कार्यालय पर प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं ने मांग की कि उसे खत्री से बचाया जाए। यहां पढ़ें पूरी खबर….


