कसडोल| कसडोल सोनाखान में आयोजित वीर मड़ई एवं शहीद वीर नारायण सिंह शहादत दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा सोनाखान कसडोल क्षेत्र को ईको–टूरिज़्म पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की घोषणा की गई। जो वर्षों से की जा रही मांग का परिणाम है। इस पर जनपद अध्यक्ष कुसुम पैकरा, उपाध्यक्ष देवानंद नायक एवं सभापति मोरध्वज पैकरा ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि सोनाखान क्षेत्र प्राकृतिक सौंदर्य, घने वन, जैव–विविधता, ऐतिहासिक धरोहर, वीर नारायण सिंह के संघर्ष स्थल तथा पारंपरिक सांस्कृतिक विरासत से परिपूर्ण है। यह क्षेत्र इको–टूरिज़्म मॉडल के लिए अत्यंत उपयुक्त है, और घोषित निर्णय से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। इस घोषणा से निवासियों के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। इस क्षेत्र को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी। स्थानीय संस्कृति एवं प्राकृतिक धरोहर के संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। राज्य की पर्यटन आय में वृद्धि होगी।


