खेत में मिली बिना सिर के युवक की लाश:बारूद ब्लास्ट से क्षत-विक्षत होने का संदेह, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

नागौर जिले के ​भावण्डा थाना क्षेत्र के खोड़वा गांव में आज एक खेत में बिना सिर की लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही भावण्डा पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर खींवसर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।
​मृतक की पहचान, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
​पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान खोड़वा निवासी प्रहलाद राम बुगासरा के रूप में हुई है, जो खेती-किसानी का काम करता था और उसका शव उसी के खेत में मिला है। शव की स्थिति बेहद चौंकाने वाली थी, जहां सिर और एक हाथ के चिथड़े उड़े हुए थे, जिससे प्रथम दृष्टया यह किसी बड़े बारूद ब्लास्ट का मामला लग रहा है।
​परिजनों ने इसे महज एक हादसा मानने से इनकार करते हुए हत्या का शक जाहिर किया है और पुलिस को इस संबंध में रिपोर्ट दी है।
​माइनिंग ब्लास्ट या साजिश? जांच जारी
​क्षेत्र में लाइम स्टोन की माइंस बड़ी संख्या में होने के चलते पुलिस को प्रारंभिक तौर पर यह घटना माइनिंग में उपयोग होने वाले बारूद से हुए ब्लास्ट से जुड़ी लग रही है।
​भावंडा थानाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है और प्रारंभिक तौर पर घटना ब्लास्ट से हुई प्रतीत हो रही है। उन्होंने कहा, “माइनिंग में काम आने वाले बारूद से यह घटना संभव है। हालांकि, यह हादसा है या कोई आपराधिक हत्या, इसका खुलासा जांच और मृतक के पोस्टमार्टम के बाद ही हो पाएगा।”
​पुलिस ने घटना स्थल का जायजा ले लिया है और सभी संभावित पहलुओं पर गहनता से जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *