शादी समारोह से लौट रहे पति की मौत, पत्नी घायल:बाइक सवार दंपती को ट्रक ने चपेट में लिया; भीलवाड़ा में हाईवे पर हादसा

भीलवाड़ा में नेशनल हाईवे पर आज शनिवार को शादी के समारोह से लौट रहे बाइक सवार दंपती को चपेट में ले लिया। हादसे में पति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। मामला भीलवाड़ा-अजमेर नेशनल हाईवे 48 पर गुलाबपुरा थाना क्षेत्र का है। यहां बालाजी होटल के पास एक ट्रक ने अपने से आगे चल रही एक बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। गुलाबपुरा निवासी अरविंद शर्मा अपनी पत्नी विजय लक्ष्मी के साथ भीलवाड़ा में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान सड़क पर चल रहे मेंटेनेंस वर्क के चलते बने गड्ढे में उनकी बाइक का बैलेंस बिगड़ गया और पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। लोगों के प्रदर्शन के कारण कुछ देर हाईवे पर गाड़ियों का जाम लगा। सूचना मिलने के बाद गुलाबपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों से समझाइश कर जाम खुलवाया। फिलहाल पुलिस ने ट्रक जब्त किया और ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब देखिए- घटना से जुड़ी तस्वीरें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *