सूने फार्म हाउस चोर लाखों का सामान ले उड़े:शादी में गया था मालिक, एसी, फ्रिज, बैटरी और गैस सिलेंडर तक उठा ले गए चोर

शहर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में लगातार चोरी की वारदात बढ़ती जा रही हैं। कोतवाली थाना क्षेत्र में आने वाले गांव ढाडन में एक सूने फॉर्म हाउस में चोरी हुई है। मकान मालिक शादी आयोजन के लिए बाहर गया हुआ था। वापस लौटकर देखा तो चोरी हो गई थी। मकान मालिक की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। बीते कुछ समय से चोर सूने मकानों और फार्म हाउसों को निशाना बना रहे हैं। खासकर ऐसे लोग जो किसी कारणवश कुछ दिनों के लिए घर से बाहर चले जाते हैं, उन्हें लौटकर चोरी की वारदात का सामना करना पड़ रहा है। सूने फार्म हाउस को चोरों ने बनाया आसान निशाना पूरा फार्म हाउस के मालिक समता नगर, सेंती निवासी परमवीर सिंह शक्तावत ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव ढाडन राम चौक के पास स्थित एक फार्म हाउस को चोरों ने पूरी तरह खंगाल डाला। फार्म हाउस कुछ दिनों से खाली पड़ा हुआ था, जिसकी भनक चोरों को लग गई। इसी का फायदा उठाते हुए चोरों ने बिना किसी डर के वारदात को अंजाम दिया। मुख्य गेट से लेकर कमरों तक के ताले तोड़े गए और अंदर रखा सारा सामान इधर-उधर बिखेर दिया गया। चोरी के बाद फार्म हाउस की हालत देखकर साफ पता चलता है कि चोर काफी समय तक वहां रुके और आराम से कीमती सामान समेट कर ले गए। मकान मालिक बाहर शादी में था तभी हुई वारदात फार्म हाउस के मालिक समता नगर, सेंती निवासी परमवीर सिंह शक्तावत ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि वह 9 दिसंबर को किसी पारिवारिक शादी समारोह में शामिल होने के लिए बाहर गए हुए थे। इस दौरान फार्म हाउस पर कोई मौजूद नहीं था। 13 दिसंबर की सुबह जब वह वापस अपने फार्म हाउस पहुंचे तो उन्होंने देखा कि मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो कमरों के भी ताले टूटे हुए थे और सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। यह देखकर उनके होश उड़ गए और उन्होंने तुरंत कोतवाली थाने में इसकी सूचना दी। लाखों का सामान ले गए चोर ताले तोड़कर फरार हुए पीड़ित ने बताया कि चोर फार्म हाउस से एसी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, इन्वर्टर की दो बड़ी बैटरियां, आरसी तोड़ने का ब्रेकर, सरिया काटने का कटर, इंडेन कंपनी की दो गैस टंकियां और पांच सोलर लाइटें चोरी कर ले गए। चोरी गए सामान की अनुमानित कीमत करीब तीन से चार लाख रुपए के बीच बताई जा रही है। चोर वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी घटना की सूचना मिलने के बाद कोतवाली थाना पुलिस ने मौके का मुआयना किया और पीड़ित की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए आसपास के इलाकों में पूछताछ शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *