10 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार:सिंघाना पुलिस ने किया गिरफ्तार, कृष्णा मैरिज गार्डन संचालक पर जानलेवा हमले का मामला

सिंघाना पुलिस ने कृष्णा मैरिज गार्डन के संचालक पर हुए जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे 10 हजार के ईनामी बदमाश विजय उर्फ मिंटू को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी सुगन सिंह ने बताया कि नामजद आरोपियों आकाश गुप्ता और विजय उर्फ मिंटू पर इनाम की घोषणा की गई थी। पुलिस टीम ने इलाका थाना, खेतड़ी नगर, खेतड़ी, गुढ़ा, उदयपुरवाटी और चिड़ावा सहित विभिन्न संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दी। आरोपी विजय उर्फ मिंटू गुर्जर (23) निवासी ईश्कपुरा को ईश्कपुरा की पहाड़ियों से गिरफ्तार कर लिया गया। यह वारदात 30 नवंबर 2025 की रात को हुई थी। परिवादी संजीव सैनी ने सिंघाना पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि रात करीब डेढ़ से दो बजे के करीब जब वे कृष्णा मैरिज गार्डन का गेट बंद कर रहे थे, तभी अचानक आकाश अग्रवाल, बिरजू मावर, मोहन गुर्जर और 5-6 अन्य व्यक्ति लाठी और सरिया लेकर गार्डन में घुस आए। इन हमलावरों ने जान से मारने की नीयत से गार्डन संचालक महेंद्र सिंह सैनी (परिवादी के ताऊजी) पर हमला कर दिया। इस हमले में महेंद्र सिंह सैनी को सिर, हाथ, पैर और पीठ पर गंभीर चोटें आईं। बीच-बचाव करने आए प्रदीप पुत्र बेलम सिंह (निवासी पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखंड) को भी सिर, हाथ और पैरों में चोटें लगीं। गंभीर रूप से घायल महेंद्र सिंह सैनी को इलाज के लिए जयपुर भेजा गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *