डूंगरपुर से 500 कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली रवाना:’वोट चोर, गद्दी छोड़’ अभियान की महारैली में होंगे शामिल

डूंगरपुर से कांग्रेस के 500 कार्यकर्ता दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं। ये कार्यकर्ता 14 दिसंबर को दिल्ली में आयोजित होने वाली ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ अभियान की महारैली में शामिल होंगे। जिला अध्यक्ष और विधायक गणेश घोगरा के नेतृत्व में ये कार्यकर्ता बसों से दिल्ली के लिए निकले। विधायक घोगरा ने बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विधायक गणेश घोगरा ने बताया कि डूंगरपुर जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों से कुल 500 कार्यकर्ता इस महारैली में हिस्सा लेने जा रहे हैं। उन्होंने जानकारी दी कि डूंगरपुर विधानसभा क्षेत्र से 2 बसें, चौरासी विधानसभा क्षेत्र से ब्लॉक अध्यक्ष विनोद कटारा के नेतृत्व में 2 बसें और सागवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रत्याशी रहे कैलाश रोत के नेतृत्व में एक बस रवाना हुई है। वहीं, आसपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रत्याशी रहे राकेश रोत के साथ 100 कार्यकर्ता उदयपुर से ट्रेन द्वारा दिल्ली के लिए प्रस्थान कर चुके हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *