CBSE स्कूलों को 8 फरवरी तक सार्वजनिक करनी होगी वेबसाइट:टीचर्स की जानकारी के साथ अपलोड करेंगे दस्तावेज, नहीं तो कार्रवाई व जुर्माना

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से संबद्ध स्कूलों को अपनी व्यक्तिगत वेबसाइट विकसित करने के साथ ही अनिवार्य रूप से इसे सार्वजनिक करनी होगी। शिक्षकों के विवरण के साथ ही निर्धारित जानकारी और दस्तावेज भी अपलोड करने होंगे। बोर्ड ने इसके लिए स्कूलों को 8 फरवरी की डेडलाइन दी है। इसके बाद नियमानुसार कार्रवाई होगी। बोर्ड सचिव हिमांशु गुप्ता की ओर से जारी किए गए आदेश में बताया कि मार्च 2021 में स्कूलों को इस संबंध में निर्देश जारी किए थे। बार-बार निर्देश दिए जाने के बावजूद बोर्ड के संज्ञान में आया है कि कई संबद्ध स्कूलों के पास अभी भी कार्यात्मक वेबसाइट नहीं है। इसके अलावा, कुछ स्कूलों के पास एक स्कूल वेबसाइट है, लेकिन उन्होंने अनिवार्य रूप से इसे सार्वजनिक नहीं किया और ना ही वांछित जानकारी और दस्तावेज या तो अपलोड नहीं किए हैं या आंशिक रूप से अपलोड किए हैं। इधर कुछ मामलो में यह भी देखा गया है कि स्कूलों ने वांछित जानकारी, दस्तावेज अपलोड तो किए हैं, लेकिन इन दस्तावेजों के लिंक निष्क्रिय हैं। कुछ स्कूलों ने निर्धारित जानकारी दस्तावेज अपलोड किए हैं, लेकिन इनका आइकन लिंक उनके मुख्य होमपेज पर प्रमुखता से प्रदर्शित नहीं किया गया है। बोर्ड ने अब सख्त रूख अपनाया है। उन सभी संबद्ध स्कूलों को 8 फरवरी तक एक अंतिम अवसर दिया गया है, जिन्होंने अभी तक इन निर्देशों की पालना नहीं की है। बोर्ड ने ऐसे स्कूलों को चेताया है कि सभी निर्धारित जानकारी और दस्तावेज स्पष्ट और पूर्ण तरीके से अपलोड करें, ऐसा न करने पर बोर्ड संबद्धता उप नियमों के तहत आवश्यक कार्रवाई होगी तथा दोषी स्कूलों के विरूद्ध जुर्माना भी वसूला जाएगा। अधिक जानकारी के लिए करें क्लिक पढें ये खबर भी… 170 स्कूलों के 20 हजार बच्चे चखेंगे खाखरे का स्वाद:कसूरी मैथी, हींग और अजवायन से चित्तोड़गढ़ में हुए तैयार, माह में एक दिन मिलेंगे अजमेर नगर निगम, पुष्कर एवं आसपास के पैराफेरी गांवों के 170 सरकारी स्कूलों में कक्षा 1 से 8 वीं तक पढ़ने वाले 20 हजार विद्यार्थियों को इस मकर संक्रांति कसूरी मैथी, हींग, अजवायन आदि से बने गुजराती नमकीन खाखरों का स्वाद चखने को मिलेगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए करें क्लिक

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *