देसी कट्टे लहरा रहे युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार:कटनी में टीम ने घेराबंदी कर पकड़ा, जिंदा कारतूस, बाइक जब्त

कटनी की बड़वारा पुलिस ने देसी कट्टा लहराकर क्षेत्र में दहशत फैलाने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से अवैध देसी कट्टा, जिंदा कारतूस और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक जब्त की गई है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई थाना प्रभारी के.के. पटेल ने बताया कि मुखबिर से गोपनीय सूचना मिली थी। इसमें बताया गया था कि ग्राम देवरी हटाई के बछौली मोड़ पर एक व्यक्ति देसी कट्टा लेकर लोगों को डरा-धमका रहा है और दहशत फैला रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए, थाना प्रभारी ने तत्काल पुलिस स्टाफ को मौके पर रवाना किया। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा पुलिस टीम देवरी हटाई बछौली मोड़ पर पहुंची, जहां मुन्ना उर्फ इंद्रजीत यादव (39) पिता भोजू यादव, निवासी ग्राम केवलारी, थाना एनकेजे, जिला कटनी) अपनी बाइक पर बैठा था। वह हाथ में देसी कट्टा लहरा रहा था। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी देसी कट्टे के संबंध में कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका। कट्टे की जांच करने पर उसकी गरारी में दो जिंदा कारतूस भी लगे हुए पाए गए। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी मुन्ना उर्फ इंद्रजीत यादव को गिरफ्तार कर लिया। आर्म्स एक्ट की धाराओं में केस दर्ज आरोपी के कब्जे से अवैध देसी कट्टा, जिंदा कारतूस और घटना में इस्तेमाल बाइक को जब्त किया गया। आरोपी को बड़वारा थाना लाया गया और उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। थाना प्रभारी के.के. पटेल ने बताया कि पुलिस की त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका टल गई। गिरफ्तारी के बाद, आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *