आगर मालवा में अपर सत्र न्यायाधीश अमर कुमार शर्मा के ट्रांसफर पर शनिवार दोपहर बार एसोसिएशन की ओर से विदाई समारोह हुआ। इस अवसर पर बार संघ अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार मारू, अन्य पदाधिकारियों, न्यायिक अधिकारियों और अधिवक्ताओं ने पुष्पहार पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया। डेढ़ साल तक आगर मालवा में किया काम न्यायाधीश अमर कुमार शर्मा लगभग डेढ़ साल पहले आगर जिला न्यायालय में पदस्थ हुए थे। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश डी.एस. चौहान ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उनकी न्यायिक और प्रशासनिक कार्यों पर मजबूत पकड़ थी। उन्होंने आगर मालवा में अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा से किया। अमर शर्मा बोले-बार मेरी जननी है अपने विदाई उद्बोधन में अपर सत्र न्यायाधीश अमर कुमार शर्मा ने अधिवक्ताओं से ईमानदारी और निष्ठा के साथ काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि “बार मेरी जननी है”, क्योंकि उन्होंने लगभग सात वर्षों तक वकील के रूप में कार्य किया है, जिससे वे वकीलों की समस्याओं को भली-भांति समझते हैं। अमर कुमार शर्मा का तबादला आगर मालवा से इंदौर हुआ है। इस विदाई समारोह में विभिन्न न्यायाधीशों और बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने भाग लिया।


