अशोकनगर जिले के ईसागढ़ के वार्ड क्रमांक 11, ओड़ीला में शनिवार को 36 वर्षीय युवक जम्मू उर्फ जमनालाल पिता हरिराम का शव फंदे पर लटका मिला। वह पिछले तीन दिनों से अपने घर नहीं पहुंचा था। युवक का शव सुबह स्थानीय लोगों ने देखा। वह देव स्थान के एक पेड़ पर मफलर के फंदे से लटका हुआ था और उसके पैर पेड़ के नीचे बनी एक छोटी मढ़िया के ऊपर थे। मृतक रूपनगर बहेरिया का रहने वाला था और परिवार के इलाके में ही घूमता रहता था, स्थानीय लोग उसे पहचानते थे। घटना की सूचना मिलने पर मृतक के परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा। इसके बाद, ईसागढ़ सिविल अस्पताल में मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया और फिर परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक के परिजनों ने बताया कि युवक क्लीनर का काम करता था।


