सलूंबर में राज्य स्तरीय दृष्टिबाधित क्रिकेट प्रतियोगिता:पहले दिन राजस्थान बोर्ड और सलूंबर रही विजेता; द ब्लाइंड स्टेट ब्रांच के तत्वावधान में आयोजन

सलूंबर जिले में पहली बार राज्य स्तरीय दृष्टिबाधित क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने दर्शकों को प्रभावित किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन सलूंबर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में हुआ। यह आयोजन राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड स्टेट ब्रांच के तत्वावधान में किया गया। उद्घाटन समारोह में सलूंबर विधायक शांता देवी मीणा, जिला उपाध्यक्ष चंद्रशेखर जोशी, एसोसिएशन के अध्यक्ष मांगीलाल बुनकर, महासचिव इस्लाम अली, सचिव भावेश देसाई, नेता प्रतिपक्ष प्रभुलाल जैन, विश्व हिंदू परिषद के प्रांत धर्म प्रसार प्रमुख राकेश प्रजापत और विहिप के विभाग मंत्री पूर्णेश शर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। विधायक शांता देवी मीणा ने टॉस कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। पहले दिन दो मैच खेले गए। पहला मैच राजस्थान बोर्ड और सलूंबर के बीच हुआ, जिसमें राजस्थान बोर्ड विजयी रहा। दूसरा मैच जोधपुर और सलूंबर के बीच खेला गया, जिसमें सलूंबर ने जीत हासिल की। इस अवसर पर प्रतियोगिता के संयोजक संजय चाष्टा, सह-संयोजक दुष्यंत भट्ट और गिरीश पटेल भी मौजूद रहे। इनके अतिरिक्त, जिला मंत्री करण सिंह, भूरा भाई पटेल, जिला प्रवक्ता नाथु भाई कोलावत, अमृत प्रजापत, भाजपा सलूंबर नगर अध्यक्ष विजेश भलवाड़ा, मेवल मंडल अध्यक्ष नाहर सिंह राठौड़, सराडा मंडल अध्यक्ष करण जोशी, छप्पन मंडल अध्यक्ष अमरलाल पटेल, जयसमंद मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण मीणा और नरेश गर्ग सहित जिला सलूंबर के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *