बिलासपुर में दो बदमाशों ने युवती को मारा चाकू:नांदघाट जा रही थी स्कूटी सवार युवती, बाइकर्स युवकों ने रोका, गाड़ी नहीं रोकने पर चाकू से किया हमला

बिलासपुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर बाइक सवार दो बदमाशों ने स्कूटी से जा रही युवती पर चाकू को चाकू मार दिया। युवती बिलासपुर से नांदघाट जा रही थी। हिर्री माइंस के पास दोनों युवक उसके पास आए और गाड़ी रोकने को कहा। गाड़ी की रफ्तार बढ़ाने पर एक युवक ने उस पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे युवती घायल हो गई। घटना चकरभाठा थाना क्षेत्र की है। दरअसल, सरकंडा के कपिल नगर निवासी अनामिका तिवारी पुलिस पेट्रोल पंप में ऑपरेटर का काम करती है। 11 दिसंबर को दोपहर 12.30 बजे वह स्कूटी सीजी 22 टी 2773 से बेमेतरा जिले के नांदघाट जाने के लिए निकली थी। 1.30 बजे वो हिर्री माइन्स के पास पहुंची थी। इसी दौरान बिलासपुर की ओर से बाइक पर दो अनजान लड़के उसका पीछा करते हुए पास आ गए। गाली देते हुए रोकी गाड़ी, युवती ने बढ़ा दी रफ्तार
इस दौरान युवकों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए गाड़ी रोकने को कहा। जिससे डरी सहमी युवती ने स्कूटी रोकने के बजाए स्पीड बढ़ा दी। जिस पर बाइक सवार युवकों ने उसका पीछा किया। बाइक सवार युवक ने मारा चाकू
फिर युवती के पास जा कर बाइक के पीछे बैठे युवक ने चाकू निकाल लिया। देखते ही देखते उसने युवती पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे युवती के पैर, जांघ और बाएं हाथ और सिर पर चोट आई। युवक को हमला करते देख युवती शोर मचाने लगी, जिस पर बाइक सवार बदमाश पेंड्रीडीह बाइपास की तरफ भाग निकले। इस हमले में युवती घायल हो गई। उसने घटना की जानकारी अपनी मां ज्योति तिवारी को दी। जिसके बाद अपने चचेरे भाई संदीप पाठक के साथ थाने जाकर युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस केस दर्ज कर हमलावरों की तलाश कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *