बांसवाड़ा में नाबालिग की वैन की टक्कर से मौत:दल अपने घर की ओर लौट रही थी मासूम; हॉस्पिटल पहुंचने से पहले दम तोडा

बांसवाड़ा जिले के घाटोल थाना क्षेत्र के नरदई पाड़ीया गांव में रहने वाली 12 साल की नाबालिग मनीषा पुत्री लक्ष्मण डामोर शनिवार शाम पैदल अपने घर की ओर लौट रही थी। पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार ईको वैन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, हॉस्पिटल पहुंचने से पहले नाबालिग ने दम तोड़ दिया। टक्कर इतनी भीषण, सड़क पर गिरी नाबालिग प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वैन की रफ्तार काफी तेज थी। टक्कर लगते ही मनीषा गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। हॉस्पिटल पहुंचने से पहले मौत हादसे की सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल मनीषा को तुरंत महात्मा गांधी (एमजी) अस्पताल ले जाया गया। परिजन उसे बचाने की उम्मीद लेकर अस्पताल पहुंचे थे, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद मनीषा को मृत घोषित कर दिया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव सौंपा घटना की जानकारी मिलने पर घाटोल थाना पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया, जिसके बाद अंतिम संस्कार के लिए शव परिजनों को सौंप दिया गया। गांव में शोक का माहौल इस हादसे के बाद नरदई पाड़ीया गांव में गहरा शोक व्याप्त है। एक मासूम बच्ची की असमय मौत से ग्रामीणों में दुख और आक्रोश दोनों है। लोग तेज रफ्तार वाहनों और पैदल चलने वालों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *