विदिशा विकास समिति की पहली बैठक:प्रभारी मंत्री की मौजूदगी में सड़क, शिक्षा और गोशाला विकास पर हुई चर्चा

विदिशा जिले के समग्र विकास को गति देने के उद्देश्य से गठित जिला विकास समिति की पहली बैठक आज (शनिवार) को हुई। इसकी अध्यक्षता जिले के प्रभारी मंत्री लखन पटेल ने की। समिति में जिले के सभी पांचों विधायक, अन्य जनप्रतिनिधि और विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ सदस्य के रूप में शामिल हैं। पहली बैठक में सभी सदस्यों का परिचय हुआ और जिले के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रारंभिक चर्चा की गई। बैठक के बाद प्रभारी मंत्री लखन पटेल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह समिति स्थानीय आवश्यकताओं और जनप्रतिनिधियों के सुझावों के आधार पर विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का एक प्रभावी माध्यम बनेगी। उन्होंने बताया कि बैठक में सड़क निर्माण, भवन निर्माण, गोशालाओं के विकास और शिक्षा से संबंधित मुद्दों पर चर्चा हुई। इसके अतिरिक्त, जिला विकास समिति के नए सदस्यों की भूमिका और जिम्मेदारियों पर भी विचार-विमर्श किया गया। मंत्री ने आश्वासन दिया कि समिति के माध्यम से प्राप्त होने वाले सुझावों और समस्याओं पर प्राथमिकता के आधार पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *