अशोकनगर में जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक:प्रभारी मंत्री बोले- यह समिति जिले के विकास में होगी कारगर

अशोकनगर में शनिवार को जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री राकेश शुक्ला ने कहा कि यह समिति जिले के समग्र विकास में कारगर सिद्ध होगी। बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में हुई। साथ ही मोहन सरकार के दो बर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सरकार की उपलब्धि गिनाईं। बैठक में जिले के तीनों विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, समिति के सदस्यगण और जिलाधिकारी उपस्थित रहे। प्रभारी मंत्री ने समिति के नवनियुक्त सदस्यों से परिचय प्राप्त किया। मंत्री शुक्ला ने बताया कि समिति का मुख्य उद्देश्य जिले के विकास को गति देना है। उन्होंने सभी से समन्वित प्रयासों के माध्यम से जिले को नई दिशा प्रदान करने का आह्वान किया। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि मध्य प्रदेश सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर राज्य और जिला स्तर पर कई उपलब्धियां हासिल की गई हैं, और यह क्रम जारी रहेगा। प्रभारी मंत्री ने सभी सदस्यों से जिले के विकास के लिए सुझाव आमंत्रित किए और भविष्य में अन्य सुझावों को लिखित में देने को कहा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को विद्युत विभाग की समाधान योजना के तहत कार्यशालाएं आयोजित करने के निर्देश दिए। साथ ही, सदस्यों द्वारा दिए गए विभिन्न मुद्दों पर सुझावों का संबंधित विभागों द्वारा निराकरण सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में कलेक्टर आदित्य सिंह ने अशोकनगर जिले की उपलब्धियों और किए गए नवाचारों के संबंध में पावर प्रेजेंटेशन के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी। इसके अतिरिक्त, प्रभारी मंत्री राकेश शुक्ला ने शनिवार को ही कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की। इसमें उन्होंने मध्य प्रदेश सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर राज्य और जिले की उपलब्धियों के बारे में जानकारी साझा की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *