डिप्टी CM बोले- सड़क, डेवलपमेंट पर फोकस:जगदीश देवड़ा ने जबलपुर में कहा- स्वास्थ्य-शिक्षा के क्षेत्र में कई कार्य हुए

मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव के कार्यकाल के 2 साल पूरे होने पर अलग-अलग जिलों में मंत्रियों ने कामों की खूबियां गिनाई। शनिवार को डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा जबलपुर पहुंचे, जहां उन्होंने दो साल के भीतर मोहन सरकार के किए गए कामों की जमकर तारीफ की। इस दौरान उनके साथ भाजपा विधायक भी मौजूद रहे। डिप्टी सीएम ने कहा कि जबलपुर जिले में इन दो वर्षों में सड़कों और अन्य इंस्ट्रक्टर डेवलपमेंट के कार्यों से लेकर स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में कई महत्त्वपूर्ण कार्य हुए हैं। समाज के हर वर्ग खासतौर पर महिलाओं, किसानों, मजदूरी और युवाओं को केंद्र में रखकर शासन द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन में भी जबलपुर जिले ने नए आयाम स्थापित किए हैं। जिले के विकास को हमेशा प्राथमिकता दी
डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव की सरकार ने जबलपुर जिले के विकास को हमेशा प्राथमिकता दी है। प्रदेश में नई सरकार के गठन के बाद मंत्रिपरिषद की पहली बैठक जबलपुर में ही आयोजित की गई। गोंडवाना साम्राज्य की महारानी वीरांगना रानी दुर्गावती के शौर्य और सुशासन को समर्पित कैबिनेट की इस बैठक में लिए गए प्रमुख फैसलों में मदन महल की पहाड़ी पर वीरांगना रानी दुर्गावती का भव्य स्मारक बनाने का निर्णय भी शामिल था। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य की सरकार विकास के साथ-साथ विरासत को संजोने का काम कर रही है। सरकार उन जनजातीय नायकों के गौरव को पुनर्स्थापित करने का कार्य कर रही है, आजाद की लड़ाई में जिनके योगदान को इतिहास की किताबों में उचित स्थान नहीं दिया गया। सन 1857 की क्रांति के नायक राजा शंकर शाह-कुंवर रघुनाथ शाह के शौर्य और पराक्रम से नई पीढ़ी को अवगत कराने जबलपुर में उनके बलिदान स्थल पर संग्रहालय का निर्माण किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 नवंबर 2024 को जनजातीय गौरव दिवस पर इस संग्रहालय का वर्चुअली लोकार्पण किया था। सरयू की तर्ज पर गौरीघाट के सौंदर्यीकरण की योजना
नर्मदा के तट पर बसे गौरीघाट में सरयू नदी के तट की तर्ज पर घाटों के विकास और सौदर्यीकरण की बड़ी कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया जा रहा है। देश भर में नर्मदा तट पर घाटों के विकास और सौदर्यीकरण की यह पहली परियोजना होगी। इन्फ्रास्ट्रक्चर 2 साल में 450.45 KM सड़क निर्माण
डिप्टी सीएम ने बताया कि पिछले दो वर्षों में लोक निर्माण विभाग द्वारा जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में 1 हजार 609 करोड़ रुपए की लागत से 450.45 किलोमीटर सड़क निर्माण के कार्य स्वीकृत किए गए हैं। इनमें से 93.37 करोड़ रुपए से 44.41 किलोमीटर लंबी सड़कों का निर्माण कार्य पूरा किया जा चुका है। जबलपुर में बनाई जा रही देश का दूसरी सबसे बड़ी रिंग रोड को शहर से जोड़ने वाले चार मार्गों का 315 करोड़ 48 लाख रुपए से चौड़ीकरण कर फोरलेन सड़कें बनाई जा रही है। गौरीघाट मुक्तिधाम से तिलहरी में स्पोर्ट्स क्लब तक 80.32 करोड़ रुपए से 5.20 किलोमीटर लंबी फोरलेन सड़क, महाराजपुर से पनागर तक 13.20 किलोमीटर लंबे पुराने एनएच-7 मार्ग का 80.32 करोड़ रुपए से चौड़ीकरण एवं फोरलेन सड़क, मेडिकल से तिलवारा तक 39.72 करोड़ रुपए से सिक्स लेन सड़क एवं 19.98 करोड़ रुपए से मीरगंज से भेड़ाघाट तक 3.35 किलोमीटर लंबी फोरलेन सड़क भी बनाई जाएंगी। जबलपुर जिले में 15 सांदीपनि स्कूल खुलेंगे
डिप्टी सीएम देवड़ा ने बताया कि शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए जबलपुर जिले में 15 सांदीपनि स्कूल खोले जा रहे हैं। प्रथम चरण में 10 सांदीपनि विद्यालय प्रारंभ हो चुके हैं। जिले में शासन द्वारा 19 पीएमश्री विद्यालय भी खोले गये हैं। दो वर्षों में 2 हजार 880 विद्यार्थियों को लेपटॉप योजना के तहत 25-25 हजार रूपए की राशि वितरित की गई है। इसी प्रकार निःशुल्क साइकल योजना के अंतर्गत 2 लाख 25 हजार 943 बच्चों को साइकलों का वितरण किया गया है। ई-टोकन से उर्वरक वितरण का पायलट प्रोजेक्ट
किसानों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप समय पर खाद उपलब्ध कराने ई-टोकन उर्वरक वितरण प्रणाली जबलपुर जिले का पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में चयन किया गया है। इसके तहत जिले के 33 हजार से अधिक किसानों को बिना लाइन में लगे सुविधाजनक तरीके से उर्वरक प्राप्त किया जा चुका है। विज्ञान महाविद्यालय में 8 करोड़ 66 लाख रुपए से नवीनीकरण, उन्नयन एवं भवन निर्माण के कार्य किये गये। रांझी में शिफ्ट होगी तीरंदाजी अकादमी
जबलपुर को अंतरराष्ट्रीय स्तर का एक और खेल मैदान उपलब्ध हुआ है। रांझी में 26.80 करोड़ रुपए से निर्मित इस खेल परिसर में मध्य प्रदेश तीरंदाजी अकादमी को भी शिफ्ट किया गया है। विधि और विधाई कार्य
मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय जबलपुर में विधि और विधाई कार्य विभाग द्वारा स्वीकृत 460 करोड़ रुपए से नवीन कोर्ट रूम भवन का निर्माण किया जा रहा है। याम मंगेली में 42 एकड़ भूमि पर 485 करोड़ 84 लाख रूपए से मध्यप्रदेश राज्य न्यायिक अकादमी परिसर का निर्माण किया जा रहा है। महिला सशक्तिकरण मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के अंतर्गत जिले की 3 लाख 89 हजार 757 महिलाओं को दो वर्षों में 973.31 करोड़ रूपए की राशि उनके खाते में अंतरित की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *