सिरसा में राजस्थान का नशा तस्कर अरेस्ट:पुलिस को देखकर भागने की कोशिश, तलाशी में एक किलो अफीम बरामद

सिरसा जिले की सीआईए कालांवाली टीम ने चौटाला संगरिया नाकाबंदी से एक अफीम तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक किलो 50 ग्राम अफीम बरामद की है।आरोपी की पहचान राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के सुरजनवास निवासी नारायण लाल के रूप में हुई है। सीआईए कालांवाली के प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस टीम अपराध और नशीले पदार्थों की रोकथाम के लिए चौटाला संगरिया रोड पर गश्त कर रही थी। इस दौरान सूचना के आधार पर नाकाबंदी की गई थी। पुलिस ने 3 दिन की रिमांड पर लिया नाकाबंदी पर एक व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने संदेह होने पर उसे काबू किया, जिसने पूछताछ में उसने अपना नाम नारायण लाल बताया। नियमानुसार तलाशी लेने पर उसके पास से एक लिफाफे में एक किलो 50 ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना सदर में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसे कोर्ट में पेश कर तीन दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से अफीम तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी और उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *