पाकिस्तानी-आर्मी को पछाड़ने वाले बलवंत सिंह की मूर्ति का अनावरण:केंद्रीय मंत्री शेखावत बोले- उनका पराक्रम हमेशा याद रखेंगे

इंडो-पाक 1971 युद्ध में छाछरों तक कब्जा करने में भारतीय सेना का पूरा सहयोग देने वाले रॉबिन हुड बलवंत सिह बाखासर की प्रतिमा अनावरण केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, विधायकों ने की। इससे पहले भजन सम्राट प्रकाश माली ने देशभक्ति की शानदार प्रस्तुतियां देकर वहां पर हजारों की संख्या बैठे लोगों का मनमोह लिया। गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा- सीमाजन लंबे समय से बलवंतसिह बाखासर के पराक्रम को नई पहचान दिलाने का प्रयास कर रहा था आज वो सपना पूरा हो गया। शेखावत ने अपनी स्पीच में कहा- 1971 के भारत पाक युद्ध में अपने शौर्य और पराक्रम के बलबूते भारतीय सेना का अभूतपूर्व सहयोग करने वाले वीर योद्धा बलवंत सिंह बाखासर के देशप्रेम को पूरा सभी याद रखेंगे। ऐतिहासिक युद्ध में जयपुर के पूर्व महाराजा ब्रिगेडियर भवानी सिंह के कुशल नेतृत्व में सिविल हीरो वीर योद्धा बलवंत सिंह चौहान के योगदान को स्थाई बनाने के लिए सरकार का ये प्रयास रहेगा कि उनकी स्मृति को स्थाई बनाया जाए l शेखावत ने सीमाजन कल्याण समिति की प्रेरणा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सीमाजन लंबे समय से बलवंत सिंह बाखासर के पराक्रम को नई पहचान दिलाने का प्रयास कर रहा था आज वो सपना पूरा हो गया। युवाओं को आगे आने का आह्वान किया आयोजक रतन सिंह बाखासर ने बताया- बलवंत सिंह बाखासर की मूर्ति अनावरण कार्यक्रम केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, सीमा जागरण मंच के अखिल भारतीय सह संयोजक नीम्बसिंह, पूर्व मंत्री परबत पटेल, महंत जगदीश पूरी, पोखरण विधायक महंत प्रताप पूरी, सिवाना विधायक हमीर सिंह भायल, चौहटन विधायक आदूराम मेघवाल, शिव विधायक रविन्द्र सिंह भाटी के आतिथ्य में आयोजित हुआ l इस दौरान पोकरण विधायक महंत प्रताप पूरी ने बलवंत सिंह बाखासर जेसे योद्धाओं को प्रेरक मानने की बात कही। वहीं सिवाना विधायक हमीर सिंह भायल ने बलवंत सिंह बाखासर को सच्चा राष्ट्र नायक बताते हुए राष्ट्र सर्वोपरि की परिकल्पना के साथ चलने का आह्वान किया l चौहटन विधायक आदूराम मेघवाल ने भी 1971 के वीर योद्धाओं को स्मरण करते हुए शौर्य और पराक्रम को प्रकट किया l वही शिव विधायक रवीन्द्र सिंह भाटी ने भी युवाओं में जोश भरते हुए जरूरत पड़ने पर सदैव देश के लिए युवा तरुणाई को आगे आने का आह्वान किया l थार के वीर संरक्षक वही सीमाजन कल्याण समिति के अखिल भारतीय सह संयोजक नीम्बसिंह ने कहा कि लंबे समय से बलवंत सिंह बाखासर के शौर्य को वैश्विक स्तर पर लाने का प्रयास सीमाजन कल्याण समिति कर रही थी जिसका एक प्रयास आज मूर्ति अनावरण के रूप में पूरा हुआ l महंत जगदीश पूरी और थार के वीर के संरक्षक रावत त्रिभुवन सिंह ने भी संबोधित किया l सभी वक्ताओं ने एक ही स्वर में बलवंत सिंह बाखासर के शौर्य, पराक्रम और देशप्रेम की सराहना करते हुए 1971 के युद्ध की वीरता को स्मरण करते हुए ऐसे योद्धाओं से प्रेरणा लेने का आह्वान किया l पाक की कसी थी नकेल 1971 के युद्ध में जब मैं जयपुर महाराजा के साथ बाखासर पहुंचा तो बलवंत सिंह की बहादुरी के चर्चे हर ज़ुबान पर थे, युद्ध के भीषण काल में जयपुर महाराजा ने जब बलवंत सिंह बाखासर से सेना का सहयोग करने का आग्रह किया तो उन्होंने कहा में सेना और देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान भी दे सकता हूं l इस युद्ध के भीषण काल में बलवंत सिंह ने पाकिस्तानी सेना की हलचल, अदृश्य रास्तों और स्थानीय जानकारी के साथ मिशन छाछरो को फतेह करने में योगदान दिया था l जिसके लिए भारतीय सेना, राज्य और केन्द्र सरकार ने भी उनके देश प्रेम की सराहना करते हुए विशेष सम्मान दिया था उक्त यादें 1971 के ऐतिहासिक भारत पाक युद्ध में पूर्व जयपुर महाराजा और बलवंत सिंह बाखासर के सहयोगी रहे भारतीय सेना के सेवानिवृत्त कर्नल हेम सिंह शेखावत ने व्यक्त किए जब कर्नल शेखावत ने बलवंत सिंह बाखासर के शौर्य, पराक्रम और देशप्रेम को सुनाया तो माहौल देशभक्तिमय हो गया और वहाँ उपस्थित हजारों लोगों ने भारत माता की जय ,बलवंत सिंह अमर रहे सरीखे नारों से आकाश गुंजायमान कर दिया l भजन सम्राट प्रकाश माली ने सम्मा बांधा राष्ट्रवादी भजन सम्राट प्रकाश माली ने मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में एक से बढ़कर एक देशभक्ति मय प्रस्तुतियों से उपस्थित हजारों लोगों में देशभक्ति का जबरदस्त ज्वार पैदा किया l वही ममता राजपूत, वख्ता बा,आईदान राम, जोगा खान, कालू सिंह गंगासरा ने भी अपनी बेह्तरीन प्रस्तुतियां दी l इस दौरान दर्जनों संत महात्माओं का भी सानिध्य मिला l ये रहे मौजूद इस दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघ चालक मनोहर लाल बंसल, पूर्व विधायक भीन्डर महाराजा रणधीर सिंह, पूर्व विधायक नारायण सिंह देवल, भाजपा जिलाध्यक्ष अनन्त राम बिश्नोई, पूर्व अध्यक्ष स्वरूप सिंह, भाजपा नेता दीपक कङवासरा, वाव राणा गजेंद्र सिंह, भाजपा नेता खंगार सिंह सोढ़ा ,डीआईजी अर्जुन सिंह राठौड़, कमांडेंट बी एन लोहानी, रूप सिंह चौहटन, भैर सिंह ढोक ,समुद्र सिंह नोसर, जोगेंद्र सिंह चौहान, भगीरथ चौधरी, दिलीप कुमार सिंह, मोती राम हेगड़े, रघुवीरसिंह भडेली, वीरमाराम, प्रधान मुकेश कोली, डॉ विष्णु राम बिश्नोई, प्रधान गिरधर सिंह सोढ़ा ,प्रधान हमीर सिंह सोढ़ा , रेवन्तसिंह चौहान, बालसिंह राठौड़ ,पूरसिंह गिराब सहित हज़ारों लोग मौजूद रहे l कार्यक्रम का संचालन सीमाजन कल्याण समिति के रघुवीरसिंह तामलोर ने किया वहीँ धन्यवाद राय सिंह बाखासर ने व्यक्त किया l

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *